6 दिनों से लगातार किसानो का धरना जारी : नर्मदा पानी के लिए धरना

सांचौर क्षेत्र में रामपुरा हेड में किसानो का लगातार 6 दिनों से धरना चल रहा है : कोई कार्यवाही नहीं

सांचौर क्षेत्र में होथिगांव पंचायत के रामपुरा हेड पर नर्मदा नहर परियोजना के चलते बनी हुई वितरिकाओ और माइनरो में पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है | किसान बंधू परेशान है | जिसके चलते किसानो ने पिछले 6 दिनों से नहर पर धरना दिया | कई लोगो का यह सवाल भी रहेगा की किस्सनो का धरना नहर पर क्यों दिया जा रहा है ? किसानो का कहना है की इससे पहले सांचोर में धरना दिया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई जिसके चलते अब किसानो द्वारा धरना नहर पर दिया जा रहा | लगातार पिछले 6 दिनों से धरना जारी है लेकिन अभी तक पानी नही छोड़ा गया है | किसानो का आरोप है की प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नही की जारी है |

किसानो के द्वारा बताया गया की माइनर्स रामपुरा हेड से आगे की और होथिगांव , सिलोसन , शिवपुरा एवं केबरी में माइनर्स है | इन माइनर में रबी की फसल के समय यानी रबी की सीजन में पानी नही आया जिससे फसलो को जलापूर्ति सही रूप से नहीं हो पाई | किसानो का कहना है की लाखो रूपए खर्च कर खेतो में फसले बोई गयी लेकिन उनकी सिंचाई के लिए जलापूर्ति नहीं हो पा रही है | नर्मदा नहर परियोजना के तहत इन माइनर्स में पानी के लिए पहले भी गाँव वालो ने पंचायतीराज वोट का बहिष्कार किया था | लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और कोई सुनवाई नहीं हुई | धरने पर काफी संख्या में किसान बंधू मौजूद रहे |

हालाँकि इस धरने में बीजेपी सदस्य दानाराम चौधरी भी पहुचे | जैसे ही दानाराम चौधरी को धरने की जानकारी हुई वे वहा पहुच गये | पहुचने पर दानाराम चौधरी ने किसानो से इस मामले में बात की और सभी के समक्ष मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया | ज्ञापन में  दानाराम चौधरी ने आरोप लगाया की गुजरात की ओर से पर्याप्त मात्रा में पानी की प्राप्ति हो रही है लेकिन यहा राजस्थान में सही ढंग से व्यवस्था नहीं हो पा रही है और ये जल किसानो को नहीं मिल पा रहा है | धरना पिछले 6 दिनों से जारी है लेकिन फिलहाल कोई कठोर सुनवाई नहीं हुई है | धरने में मनोहर सिंह , सागारदान सिलोसन , कासबा राम देवासी , बाबूलाल , कृष्णा देवासी भूख हड़ताल पर रहे | इनके अलावा भी कई संख्या में किसानो की मौजूदगी रही |

और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें   

Spread the love

One thought on “6 दिनों से लगातार किसानो का धरना जारी : नर्मदा पानी के लिए धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *