घर में अकेले रह रही महिला आग से झुलसी : भाई आया तो पता चला

घर में अकेले रह रही महिला आग से झुलसी भाई चाय देने आया तो पता चला : बेहोशी की हालत में मिली

जालोर जिले के आहोर में एक महिला आग के चपेट में आने से झुलस गयी | महिला घर में अकेली ही रह रही थी | सुबह के समय जब महिला का भाई उसके लिए चाय लेके पंहुचा तो उसने देखा की वह बेहोशी की हालत में है | उसके बाद महिला को तुरंत उसके भाई ने हॉस्पिटल पहुचाया | जहा प्राथमिक इलाज़ किया गया जिसके बाद उसे जोधपुर महात्मा गाँधी हॉस्पिटल में refer किया गया |

पूरी घटना 

खबर के अनुसार महिला प्यारी बाई धर्मपत्नी धर्म सिंह जो सर्दी के कारण घर में आग जलाकर बेठी थी | और उसी समय उसके कपड़ो ने आग पकड़ ली | जिससे महिला आग से झुलस गयी | आग से झुलसने के बाद महिला वही अचेत अवस्था में गिर गयी | लेकिन जब बुधवार की सुबह उसका भाई उसके लिए चाय लेके पंहुचा तो उसने देखा की वह बेहोशी की अवस्था में वहा पड़ी हुई है | जिसके बाद भाई ने उसे हॉस्पिटल पहुचाया | जालोर के अस्पताल में महिला का प्रारंभिक इलाज़ किया गया जिसके बाद उसे जोधपुर के महात्मा गाँधी अस्पताल में refer किया गया | अस्पताल में पहुचने के बाद घायल महिला को ले जाने के लिए कोई वार्ड बॉय स्ट्रेचर नहीं लाया तो वहा उपस्थित लोगो ने ही महिला को स्ट्रेचर की मदद से एम्बुलेंस में पहुचाया और जोधपुर महात्मा गाँधी हॉस्पिटल ले गये |

महिला को मानसिक तनाव – 

हालाँकि महिला घर में अकेले रह रही है जिसके कारण वह मानसिक तनाव की शिकार है | महिला प्यारी बाई की शादी जालोर में हुई थी लेकिन पिछले करीब 30 सालो से वह अपने ससुराल में न रहकर अपने पीहर में रह रही है | पीहर में भी अपने अलग घर में रह रही है | जहा उसका भाई उसके लिए खाना-पानी पहुचता है |

यह भी पढ़े – ATM से पैसे निकालने वाले आरोपी गिरफ्तार : cctv की मदद से पकड़े गये 

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *