किसानो का धरना समाप्त : किसानो ने जल समाधि की चेतावनी दी थी

किसानो द्वारा जलसमाधि की चेतावनी पर प्रशासन की कार्यवाही : वितरिका के गेट खोले गये, किसानो का धरना समाप्त

सांचौर क्षेत्र  में नर्मदा नहर परियोजना के तहत रतौडा वितरिका और उसकी माइनर और सब माइनर में पानी नहीं आने के कारण किसानो द्वारा धरना दिया गया और किसान नेता राम सिंह चारणीम के नेतृत्व में किसानो द्वारा तेतरोल हेड पर प्रशासन को चौबीस घंटे का अलटीमेटम दिया गया था , और कहा की अगर सोमवार तक वितरिकाओ में पानी नहीं आया तो जल समाधी देंगे | साथ ही रामपुरा हेड पर भी किसानो ने लगातार कई दिनों से धरना जारी रखा लगातार इतने दिनों से कोई कठोर कार्यवाही नहीं हुई लेकिन सोमवार को देर शाम तक जिला प्रशासन ने इस पर कार्यवाही की इस पर ADM राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और राव मोहन सिंह चितलवाना धरना स्थल पर पहुचे | वही पहुचने पर राव मोहन जी ने किसानो से उनकी समस्या के बारे में वार्ता की और रतौडा वितरिकाओ का गेट खुल्वा दिया |

रतौडा वितरिका का गेट खुलने पर किसानो ने अपने धरना वही समाप्त किया |

6 दिनों से लगातार जारी धरना

यह भी पढ़े – सांचौर क्षेत्र में रामपुरा हेड में किसानो का लगातार 6 दिनों से धरना चल रहा है : कोई कार्यवाही नहीं

उसके बाद अधिकारी रामपुरा हेड पर पहुचे किसानो से वार्ता की किसानो ने अपनी समस्याओ को लेकर आक्रोश जाहिर किया कहा अभी तक एक बार भी टेल तक पानी नहीं पंहुचा | इतना कहने पर ADM राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने किसानो को आश्वाशन दिया | और भूख हड़ताल पर बैठे किसान बंधू जिसमे मनोहर सिंह , सागरदान सिलोसन , बाबु लाल शिवपुरा , कास्बा राम देवासी और कृष्ण देवासी की भूक हड़ताल समाप्त करवाई गयी | और साथ में धरना भी समाप्त किया गया |

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता दानाराम चौधरी , चितलवाना तहसीलदार रायमल चौधरी , इन्दर सिंह , कानाराम , मोटाराम , सोनाराम चौधरी , सुजारम माली , अर्जुन राम प्रजापत , वगताराम विश्नोई , मालाराम , जेताराम , मनोहर सिंह , सागरदान सिलोसन , बाबु लाल शिवपुरा , कास्बा राम देवासी और कृष्ण देवासी , मेहराराम , नेता राम चौधरी , विरद सिंह चौहान , किसान नेता इशरराम विश्नोई सहित सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे | इस मौके पर चितलवाना, केरिय , चारनीम , रनोदर , दूठवा रामपुरा , टापी सहित अन्य आस-पास के गाँवों के भी लोग उपस्थित रहे |

और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें   

 

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “किसानो का धरना समाप्त : किसानो ने जल समाधि की चेतावनी दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *