नगरपालिका में फर्जी पट्टों के कारण पार्षदो का धरना : सांचोर न्यूज़

सांचोर नगरपालिका में चल रहे फर्जी पट्टों के कारण पार्षदगण का धरना

फर्जी पट्टे , टूटी फूटी सड़के , पानी की सही आपूर्ति नहीं होना व अन्य सामाजिक जरूरते जो प्राप्त नही हो पा रही है , इसके चलते भाजपा के पार्षदगण धरने पर बेठे  सोमवार को शुरू हुए इस धरने में पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने भी शिरकत की , चौधरी समेत भाजपा के कुछ सदस्य भी शामिल हुए |

सांचोर न्यूज़ इसकी सुचना मिलने पर SDM , EO , और तहसीलदार क्रमशः शेलेन्द्र सिंह , हरीश चन्द्र गहलोत और रामस्वरुप जोहर धरनास्थल पर पहुचे और पूर्व विधायक चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओ को मांगे पूरी करवाने का दिलाशा दिया और धरने को समाप्त करने की मांग की | इसी के जवाबीतौर पर BJP कार्यकर्ताओ ने कहा की जब तक मांगे पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा |

इसी वार्ता में पूर्व विधायक चौधरी ने सांचोर नगरपालिका पर निशाना साधा कहा ” नगरपालिका को नरक बना दिया है “| सफाई , पेयजल आपूर्ति , टूटी-फूटी              सड़के और अतिक्रमण जैसी कई समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है , लेकिन अभी तक समस्याओ का निदान नहीं किया जा रहा |

सांचौर न्यूज़ [sanchore news ]
सांचोर पालिका के बाहर धरना
  • धरने में शामिल सदस्य

सोमवार को शुरू हुए इस धरने में सम्मलित सदस्य – BJP पार्षद सोहन लाल खत्री , भाजपा मीडिया सयोजक भावेश सोनी , पुरेन्द्र व्यास , विक्रम गवारिया [पार्षद ] , लक्ष्मीचंद्र जीनगर , हंजारीमल , पवनराज जीनगर , वोह्ताराम चौधरी , जिला परिषद् Member जयंतीलाल पुरोहित , Adv. बंशीदास वैष्णव , मांगीलाल सहित कई सारे लोग सम्मिलित थे |

  • धरना शुरू क्यों किया ?

  • शहर में जल  की सही आपूर्ति नही :

सांचोर क्षेत्र  की  नगरपालिका में कुल 35 वार्ड उपस्थित है | इन सभी वार्डो में पानी की कोई विशेष और निश्चित व्यवस्था नही है , जिससे शहर की लोकल जनता परेशान है | पानी नहीं आने पर लोगों को स्वयं ही टेंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति करनी पड़ रही है |

  • भ्रष्टाचार

सांचोर नगरपालिका में high command पर बेठे अधिकारियो के द्वारा विकास के नाम पर विस्तृत रूप से भ्रष्टखोरी हो रही है | हाल ही के समय में सांचोर क्षेत्र में डामर रोड एवं सीसी सडको को बनाया गया जिसमे अच्छी गुणवत्ता और निश्चित जरूरतों को पूरा नहीं किया है | जिससे सड़क के आयुकाल में काफी प्रभाव पड़ेगा और जल्द ही जनता को इसकी परेशानी से सामना करना पड़ेगा |

  • स्वच्छता

नगरपालिका द्वारा स्वच्छता को मद्दे नजर रखते हुए शहर में कार्य नही किये गए है | समस्त 35 वार्डो में नियमित व सही रूप से साफ-सफाई के बारे में ध्यान नहीं दिया जा रहा है | जगह-जगह कचरे का ढेर पड़ा है जिससे गन्दगी फैलती है |

सांचोर बाज़ार और घरो के आगे जो पानी निकासी के लिए नालिया बनायीं गयी है वे सही तौर पर काम नही कर रही है जिससे पानी ओवरलोड होकर सडको पर आ जाता है |

  • सांचोर क्षेत्र नाली घोटाला   

हाल ही में नगरपालिका के द्वारा शहर में कई जगह नयी नालियों का निर्माण किया गया , लेकिन नालियों का लेवल सही तरीके नही लिया गया इसके कारण जल निकासी व्यवस्था सही तरीके से नही हो पा रही है | इस बाबत शहरवासी और पालिका सदस्य द्वारा भी शिकायत की गई लेकिन इसके बारे में कोई Action नहीं लिया गया |

  • नगरपालिका में फर्जी पट्टे 

भू-माफियाओ के साथ मिली भगत कर नगर पालिका के अधिकारियो द्वारा govt.अधिकृत जमीन के फर्जी पट्टे बनाये गये और माफियाओ को दे दिए गए | जब इस बात की जानकारी हुई तो हडबडाहट में पालिका अधिकारियो के द्वारा अपने भ्रष्टता को छिपाने के लिए गैर क़ानूनी पट्टे जिसे माफियाओ में बाँट दिया गया था उन्हें रद्द करने का Order दिया |

वही फर्जी पट्टे लेने वालो माफियाओ के खिलाफ कोई Action नही लिया गया |

 और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें

Spread the love

3 thoughts on “नगरपालिका में फर्जी पट्टों के कारण पार्षदो का धरना : सांचोर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *