प्रेमी जोड़ा सुसाइड मामले में लड़की का शव नही मिला तलाश जारी – सांचौर न्यूज़

नर्मदा नहर मीठी बेरी सांचौर की घटना जो शनिवार के दिन दोपहर करीबन 3 बजे के आस-पास की है | जिसमे एक प्रेमी जोड़े ने नहर के मुख्य कैनाल में छलांग लगा दी |

प्रेमी जोड़ा सुसाइड मामले में युवक के शव को 20 घंटे बाद SDRF की टीम ने बाहर निकाला लेकिन लड़की का शव नही मिला , तलाश जारी – नर्मदा नहर सांचौर

जिसके बाद रविवार के दिन SDRF की टीम ने घटना के करीबन 20 घंटे बाद युवक के शव को नहर में से बाहर निकाला , लेकिन नाबालिग लड़की के शव का कोई सुराग नहीं मिला |

सम्पूर्ण घटना के अनुसार युवक पोपट राम पुत्र पारसा राम भील निवासी गाँव हरियाली जिसका एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था | शनिवार के दिन सुबह करीब 11 बजे से ही दोनों घर से गायब थे | जिसके चलते दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे , इसी बीच प्रेमी जोड़ा मीठी बेरी नर्मदा नहर पर पंहुचा जिसके पीछे-पीछे इनके परिजन भी वहा पहुच गये | परिजनों के देखते-देखते प्रेमी युगल ने नहर में छलांग लगा दी | पहले नाबालिग लड़की ने छलांग लगायी और बाद में पोपट राम ने छलांग लगा दी | परिजनों के आँखों देखते दोनों ने छलांग लगायी चिल्लाने की आवाज के चलते आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए | जिसके बाद एक युवक दुर्गा राम जिसने दोनों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी | और पोपट राम दुर्गा राम के हाथ में आ गया | जिसके कारण पोपट राम ने दुर्गा राम का गला पकड़ लिया जिससे दोनों ही डूबने लगे जिसके चलते दुर्गा राम ने लड़के को छोड़ दिया | और बाहर आ गया |

जिसके बाद सांचौर एडिशनल एसपी दशरथ सिंह , DYSP रूप सिंह , चितलवाना तहसीलदार रायमलराम चौधरी , और भू निरक्षक वेरसी राम मौके पर पहुचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश शुरू की काफी देर तक ढूंढने के बाद भी शव नहीं मिले और शाम भी हो गयी |

सप्ताह की यह दूसरी घटना

नर्मदा नहर में सुसाइड या हादसे की यह दूसरी ऐसी घटना है जिसके लिए SDRF टीम को बुलाना पड़ा है | हालाँकि नर्मदा नहर में पिछले कुछ समय से पानी ज्यादा मात्रा में बह रहा है | जिससे स्थानीय गोताखोरों को शवों की तलाश करने में काफी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है | और जोधपुर से SDRF की टीम को बुलाना पड़ा | SDRF टीम को भी काफी लम्बे समय तक सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ रहा है | जिसके बाद भी प्रेमी जोड़े में से केवल युवक का शव मिला नाबालिग का शव नही मिला जिसके लिए कल भी SDRF की टीम द्वारा शव की तलाश की जायेगी |

प्रेमी जोड़ा सुसाइड मामले की सम्पूर्ण घटना के लिए click करे 

जुड़े रहे – Sanchore News : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *