बंदरो से सावधान : सांचोर में फैला बंदरो का आतंक , कर रहे जख्मी

सांचोर तहसील में पिछले कुछ दिनों से फैलाया 2 बंदरो ने आतंक

खबर के अनुसार शुरुवात में दो बंदरो ने गोलासन से लोगो को जख्मी करना शुरू किया था | वहा के लोगो द्वारा इसकी सुचना भी दी और बंदरो को पकडवाने की भी मांग की लेकिन प्रशासन ने इस बात को नजर अंदाज कर दिया | और इस बात पर कोई विशेष ध्यान नही दिया गया | जिसके चलते सांचोर में इन बंदरो ने पिछले कुछ दिनों में 10 से भी ज्यादा करीब दर्जन भर लोगो को नुकसान पहुचाया है | गोलासन [ सांचोर ]  में कुछ लोगो को नुकसान पहुँचाया जिसके बाद पेट्रोल पंप पर भी काम कर रहे दो कर्मचारियों पर हमला किया | जिससे कर्मचारियों के पीठ में और हाथ में घाव किये | हालाँकि गोलासन में इस खबर के चलते काफी लोग सावधान हुए और प्रशासन को इसकी जानकारी दी | इसके बाद भी प्रशासन ने कोई कड़ी कर्यवाही नही की | इसलिए फ़िलहाल आप स्वयं भी बंदरो से दूर रहे बच्चो को भी दूर रखे और बंदरो से सावधान रहिये |

कहा और कितने लोगो को किया घायल –

सुचना के अनुसार उत्पात मचाने वाले बंदरो की संख्या दो है और इन बंदरो ने गोलासन हनुमान जी के मंदिर से लोगो को जख्मी कर उत्पात मचाना शुरु किया और बाद में मंगलवार के दिन वे सांचोर की तरफ आये है | मंगलवार के दिन करीब 2-3 बजे से लेकर दिन ढलने तक लगभग 6 लोगो को जख्मी किया | ये छः लोग हरिजन कोलोनी और उसके आस पास के क्षेत्र के रहने वाले थे | इस घटना के बाद जानकारी के अनुसार इन बंदरो ने दो महिलाओ को हेलिपैड के निकट नुकसान पहुचाया | और फिर वहा से नेहरु कॉलोनी की तरफ आ गये | इसी के अनुसार इन 2 बंदरो ने लगभग सांचोर क्षेत्र में ही छः से ज्यादा लोगो को घायल किया | इससे पहले इन बंदरो ने गोलासन में ही 10 से ज्यादा लोगो को घायला किया | हालाँकि गोलासन में हुई इस घटना की जानकारी वहा की Local Public ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी लेकिन इसके बारे में कोई एक्शन नहीं लिया गया |

यह भी पढ़े- सांचोर न्यूज़: लाइव क्रिकेट मैच में दौडाई कारे मची अफरा-तफरी

और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “बंदरो से सावधान : सांचोर में फैला बंदरो का आतंक , कर रहे जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *