Sanchore : होटल में घुस कर मारपीट करने वालो में से 2 गिरफ्तार

Sanchore News : एक होटल में 10 से अधिक बदमाशों ने तोड़फोड़ की और होटल मालिक की जेब से 30 हजार रुपए निकाल लिए | साथ ही होटल के बाहर खड़ी गाड़ी के कांच तोड़े और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी  | मामला Sanchore शहर में थराद रोड पर स्थित नवदुर्गा होटल का है |

Sanchore : होटल में घुस कर मारपीट करने वालो में से 2 गिरफ्तार , 8 से 10 बदमाशो में से एक मास्टरमाइंड के साथ एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

इस मामले में सांचौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | जिसमे एक मुख्य आरोपी जिसके साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है  |

Sanchore थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया की चार रास्ता सांचौर में थराद रोड पर स्थित नवदुर्गा होटल में बद्म्शो ने घुस कर मारपीट की थी जिसमे उन्होंने होटल में काफी नुकसान किया | जिसके बाद आमली ( Sanchore ) निवासी सुरेश पुत्र वरधा राम पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमे बताया कि नवदुर्गा नाम से थराद रोड पर उसकी एक  होटल है | उसके होटल में शनिवार सुबह आरोपी पोपट और पारस पुत्र रगाराम आए और शराब के बाकी 5 हजार रुपए मांगे |
रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद सांचौर पुलिस ने पोपटलाल ( मुख्य आरोपी )  पुत्र रगाराम भाट ( धमाणा ) और पारस पुत्र रगाराम भाट को गिरफ्तार किया |

आइये देखते है क्या मामला था ? CCTV कैमरे में कैद तोड़-फोड़ करने का विडियो

 

 

आमली ( Sanchore ) निवासी सुरेश पुत्र वरधा राम पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमे बताया कि नवदुर्गा नाम से थराद रोड पर उसकी एक  होटल है | उसके होटल में शनिवार सुबह आरोपी पोपट और पारस पुत्र रगाराम आए और शराब के बाकी 5 हजार रुपए मांगे | जिस पर उन्हें बताया गया कि उनका कोई हिसाब बाकी नहीं है | उसे यह पता नहीं है कि किस बात के पैसे मांग रहे हैं | इसके बाद आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी और चले गए | यह मामला भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है |

पीड़ित ने अपने साथ हुए हमले के बारे में बताया कि आरोपियों ने रात करीब 1 बजे होटल में वापसी की थी, जिस समय 10 से ज्यादा लोग थे। उस समय आरोपी बदमाशों ने उनसे शराब के पैसे मांगना शुरू कर दिया था। जब पीड़ित ने इसे मना कर दिया तो बदमाशों ने लाठी और सरिए लेकर उन पर हमला कर दिया। और तोड़-फोड़ शुरू कर दी |

 

Sanchore 

For More Updates Click Here – sanchorenews.in

Spread the love

2 thoughts on “Sanchore : होटल में घुस कर मारपीट करने वालो में से 2 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *