Sanchore News ( सांचौर न्यूज ) : बाढ़ के बाद शहर में के जगह फैली गंदगी

Sanchore News : बिपरजॉय चक्रवात के जाने के बाद 36 घंटो तक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिसके कारण सांचौर शहर और उसके आसपासी क्षेत्रों में बाढ़ आ गई | जल प्रवाह ने मुख्य बाजार को चपेट में लिया था | हालाँकि बाढ़ का पानी अब कम हो गया है , लेकिन शहर में हजारों टन मिट्टी और कीचड़ का साथ छोड़ गया है | इसके परिणामस्वरूप गंदगी चारों तरफ फैली हुई है |

इसके कारण व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है साथ ही पैदल चलने वालो और वाहन वालो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | नगर पालिका की सफाई टीमें काम में जुटी हैं , लेकिन कचरा काफी ज्यादा है जिसके चलते सफाई के लिए एक सप्ताह से भी अधिक समय लगेगा |

Sanchore News ( सांचौर न्यूज ) : बाढ़ के बाद शहर में के जगह फैली गंदगी , बाढ़ का पानी दुकानों में भी जिससे कई सारा सामान भीगा , जो सडको पर पड़ा है

बाढ़ के पानी ने दुकानों में प्रवेश किया और इसके कारण अधिकांश दुकानों का सामान भीग गया है | दुकानों से सामान बाहर फ़ेंक दिए गये , भीगा हुआ सामान इतनी बदबू फैला रहा है कि बाजार में रहना और चलना भी मुश्किल हो रहा है |

हरीश पुरोहित सीलू ( व्यापार मंडल अध्यक्ष  ) ने बताया कि बाजार में कचरे के ढेर लगे हैं जो बदबू के साथ बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं , लेकिन सफाई की व्यवस्था नहीं हो पा रही है | उन्होंने बताया कि बाढ़ के बाद बाजार की स्थिति खराब हो गई है और उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को इस बारे में जागरूक किया है | उम्मीद है कि जल्द ही नगर पालिका सफाई व्यवस्था में सुधार करेगी और गंदगी से छुटकारा दिलाएगी |

नरेश सेठ ( नगर पालिका के अध्यक्ष ) ने बताया कि बाढ़ के बाद सफाई टीमों को लगातार काम कराया जा रहा है , लेकिन बड़ी मात्रा में गंदगी होने के कारण कुछ समय लग रहा है | पहले मुख्य बाजार में सफाई कार्य आयोजित किया जाएगा , और इसके बाद आसपास के कॉलोनियों में सफाई कार्य किया जाएगा |

 

Read Also – Sanchore News : सांसद देवजी पटेल का सीएम गहलोत पर वार

Sanchore News : सांसद देवजी पटेल का सीएम गहलोत पर वार
कहा – बीते 4 सालों में कांग्रेस के नेताओ ने करवाये दंगे , गहलोत गलत बयानबाज़ी कर रहे है

Sanchore News : जालोर दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने RSS और भाजपा पर दंगे भड़काने का आरोप लगाया | इसके बाद , जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक के बयानों का खंडन करते हुए कहा कि RSS और भाजपा सेवा विकास कार्यों और सर्वधर्म समभाव पर विश्वास रखती हैं | हालांकि , कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है | यह किसी भी तरीके से प्रदेश की जनता के लिए हितकारी नहीं है ……Continue Reading…..

 

और अधिक खबरों के लिए यह क्लिक करें 👉 sanchorenews.in

Sanchore.co.in

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *