करीबन 50 घंटे बाद मिला शव , SDRF की टीम ने निकाला बाहर

सांचौर न्यूज़

 

पूरी खबर जानते है – जानकारी के अनुसार पाबू सिंह निवासी जाखल नर्मदा नहर पर पाइप ठीक कर रहा था इसी दौरान वह पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया | नहर में गिरते हुए युवक को आस-पास के लोगो ने देख लिया और उसे बाहर निकालने के कई प्रयास किये लेकिन वे असफल रहे | तत्पश्चात आमजन ने पुलिस और प्रशाशन को घटना की जानकारी दी | जानकारी मिलने पर चितलवाना एसडीएम हनुमाना राम और पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुचे | पहुचने के बाद स्थानीय लोगो और गोताखोरों की मदद से नहर में शव की खोजबीन शुरू की लेकिन क़ाफ़ी देर तक खोजबीन करने के बाद भी शव नहीं मिला और शाम हो गयी |

बुधवार के दिन शव की खोजबीन करते हुए

शुक्रवार के दिन 

शुक्रवार को करीबन 50 घंटे बाद मिला वृद्ध का शव , SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जाखल निवासी पाबू सिंह का शव | नर्मदा नहर में बुधवार को गिरे जाखल निवासी पाबू सिंह का शव घटनास्थल से करीबन 7 किलोमीटर दूर नजर आया | बाद में SDRF की टीम ने शव को बाहर निकाला | घटना के दिन बुधवार को भी स्थानीय लोगो द्वारा शव को ढूंढने के कई प्रयास किये गये थे लेकिन असफल रहे |
जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और प्रशाशन को दी गयी | जहा पर एसडीएम हनुमाना राम जाट , युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र बिश्नोई , चितलवाना थानाधिकारी भगवान सिंह मौके पर पहुचे और इनके द्वारा भी स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढने के प्रयास किये गये लेकिन शव नहीं मिला | जिसके बाद में SDRF की टीम को बुलाया गया | SDRF टीम द्वारा भी गुरूवार को पुरे दिन शव को खोजा गया लेकिन नहीं मिला | जिसके बाद वडोदरा से एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया | एनडीआरएफ टीम जब तक वह पहुची तब तक SDRF की टीम ने शव को बाहर निकाल दिया था |

50 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव SDRF की टीम ने निकाला बाहर निकाला

शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया | जहा शव का पोस्टमार्टम कर , शव परिजनों को सौपा जाएगा |

 

Sanchore News : सांचौर न्यूज़ | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “करीबन 50 घंटे बाद मिला शव , SDRF की टीम ने निकाला बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *