स्कूल बस और ट्रेक्टर की भिड़त आई हल्की चोटे : डूंगरपुर की घटना

स्कूल की बस और ट्रेक्टर की भिड़त डूंगरपुर की घटना

डूंगरपुर जिले के सांगवाडा क्षेत्र की घटना | स्कूल बस के हुए ब्रेक फ़ैल जिसके चलते हुयी ट्रेक्टर ट्राली से टक्कर | बस के कांच टूटे जिससे बस में सवार विधार्थियों को आई हल्की चोटे , हालाँकि इस बात की गरिमा रही की घटना में कोई गंभीर घायल नही हुआ | स्कूल बस में कुल 65-70 बच्चे सवार थे | जिस दौरान हादसा हुआ आस पास के लोग इकठ्ठा हुए और घटना की सुचना पुलिस थाना में दी गयी | घटना के बाद लोगो द्वारा कुल 3 पुलिस थानों में फ़ोन किये लेकिन घटना स्थल थाना क्षेत्र में नही होने के कारण पुलिस मोके पर नही पहुची | अंतत सांगवाडा क्षेत्र की पुलिस करीब घटना के 1 घंटे बाद वहा पहुची | पुलिस ने मौके का मुआवना लिया और जानकारी जुटाई | सांगवाडा पुलिस थाना के Head Constable कांतिलाल कटारा ने बताया की Flower kids school की बस जो डेली की तरह अपने रूट पर बच्चो को लेने जा रही थी | बस पहले विराट गाँव गयी और उसके बाद बरबोदनिया गाँव गयी वहा से बच्चो को साथ में लिया | बरबोदनिया से थोडा आगे मोड़ पर आगे जा रही ट्रेक्टर ट्राली से ब्रेक फ़ैल होने के कारण टकरा गयी |

जिसके कारण बस के कांच टूट गए , हादसे के दौरान बस में काफी मात्र में बच्चे सवार थे | गरिमत इस बात की रही की किसी को गंभीर चोटे नही आई | बच्चो को बस के कांच टूटने की वजह से हल्की-हल्की चोट आई | हादसा होने पर वहा आस पास से भीड़ जमा हो गयी और समय पर पुलिस को सुचना दी गयी | लेकिन घटना स्थल पर पुलिस कम से कम 1 घंटे बाद पहुची | वहा जमा भीड़ के द्वारा पहले वरदा थाना में फिर सांगवाडा थाना में और फिर ओबरी पुलिस थाना में फ़ोन किया गया और घटना के बारे में बताया  | लेकिन तीनो थाना से कहा गया की घटना स्थल हमारे थाना क्षेत्र में नही है | और फिर करीब 1 घंटे बाद सांगवाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुची | और घटना के बारे जानकारी जुटाई | बस में सवार बच्चो को आई चोटों के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया |

क्या रही हादसे की वजह

सांगवाडा पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल कांतिलाल कटारा ने जानकारी की दी की घटना की असली वहज स्कूल बस का ब्रेक फ़ैल होना है | वही  यह जानकारी भी मिली की रोजाना बच्चो को लेने जाने वाली इस स्कुल बस में पहले से ब्रेक से related समस्या थी जिसकी जानकारी ड्राईवर को भी थी | ड्राईवर इतना पता होते हुए भी की बस के ब्रेक में समस्या है वह बच्चो को लेने चला गया | ड्राईवर की यह लापरवाही इस घटना का कारण है | हालाँकि बस में कुल 30-40 सीटे है , लेकिन बस मे क्षमता से अधिक बच्चो को बिठाया गया | बरबोदनिया गाँव से बच्चो को लेकर आते समय बस ने आगे जा रही ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिसके कारण बस के कांच टूट गए | ग्रामीणों द्वारा बस ड्राईवर और स्कूल के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाये है |

 और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *