Sanchore में बंदरों ने आम लोगों को किया परेशान, 6 लोग घायल

Sanchore : पिछले दो दिनों से सांचौर शहर के उकावाड़ी शिवनाथपुरा में एक बंदर ने उत्पात मचाया है  इस बंदर ने छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है | अब शहरवासी बंदर को पकडने की मांग कर रहे हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार , बीते दो दिन से एक बंदर कॉलोनी के निवासियों पर निरंतर हमले कर रहा है |

Sanchore में बंदरों ने आम लोगों को किया परेशान, 6 लोग घायल : कॉलोनी के लोगो ने कहा कि अभी तक वन विभाग की टीम नही पहुची

कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि बंदर घर के बाहर दिख रहे लोगों पर हमला कर रहा है | उकावाड़ी में एक उत्पाती बंदर ने एक बच्चे , दो बुजुर्गों और तीन बुजुर्ग महिलाओं पर हमला करके घायल कर दिया है | इससे शहरवासी भयभीत हो गए हैं | कॉलोनी के लोगों ने बताया कि घर छोड़ना और रात को सोना मुश्किल हो गया है |

कई स्थानों पर पूरी रात निगरानी करते रहे हैं | वन विभाग की टीम को शहर के लोगों ने बंदर का उत्पात करने की सूचना दी , लेकिन दूसरे दिन शनिवार तक वन विभाग के अधिकारी या कर्मचारी बंदर के रेस्क्यू के लिए मौके पर नहीं पहुंचे | वन विभाग के रेंजर श्रीराम बिश्नोई ने कहा कि आज उत्पात मचाने वाले बंदर को रेस्क्यू करने के लिए टीम भेजी जाएगी |

 

Read Also – सांचौर में आपसी विवाद के चलते चलाई गई गोलिया , 1 बुजुर्ग की मौत , 1 घायल

Sanchore में आपसी विवाद के चलते चलाई गई गोलिया , 1 बुजुर्ग की मौत , 1 शख्स घायल

जालोर जिले के सांचौर में एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग रिश्तेदार को गोलियों से मार डाला | इस घटना में आरोपी प्रवीण ने वारदात को अंजाम दिया | जब वहां करीब 100 से अधिक लोग मौजूद थे | इतनी संख्या में लोगो की उपस्थिति के बाद भी आरोपी ने  भीखाराम ( 60 ) के पीठ में तीन गोलियां चलाई | जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई | इस घटना में एक और व्यक्ति को गोली लगी है , जिसका सांचौर के निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है…… ContinueReading ……

 

और अधिक खबरों के लिए यह क्लिक करें 👉 sanchorenews.in

Sanchore.co.in

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *