सांचौर ( Sanchore ) में दुकानदार पर फेंकी चाय : लेट आने के कारण किया विवाद

Sanchore : सब्जी मंडी में एक युवक ने दुकानदार के ऊपर गर्म चाय उड़ेल दी | घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और एक युवक को गिरफ्तार किया है | जानकारी के अनुसार अशोक ( 30 ) पुत्र बलवंताराम निवासी कुंडकी पिछले चार सालों से सांचौर के बिजली विभाग कार्यालय के सामने चाय की होटल चलाता है |

सांचौर ( Sanchore ) में एक दुकानदार पर चाय फेंकी , पीड़ित युवक अशोक 30 प्रतिशत झुलसा

रविवार की शाम को सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान पर एक युवक ने अशोक से चाय मंगवाई | होटल पर अधिक ग्राहक होने के कारण अशोक दस मिनट देरी से चाय लेकर पहुंचा | देरी से आने से गुस्से से तमतमाए सब्जी की दुकान पर काम करने वाले कालूराम मेघवाल ने अशोक को चाय लेने से मना कर दिया | तब युवक चाय दूसरी दुकानों पर देकर वापस आ रहा था |

उस समय , वह पीछे से आया और चाय से भरी एक केतली लेकर उसके ऊपर गर्म चाय डाल दी | अशोक इससे बुरी तरह झुलस गया | घटना के बाद अशोक को आसपास के लोगों ने आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया | घटना के बाद अशोक का परिवार भी अस्पताल पहुंचा | सोमवार को मामला सांचौर थाने में दर्ज किया गया | सांचौर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है |

पीड़ित युवक अशोक कुंडकी गांव का रहने वाला है | वह गरीब परिवार से है | चाय की थड़ी लाकर परिवार का पालन-पोषण करता है | अशोक का बड़ा भाई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है , जिसका खर्च भी अशोक उठाता है | गरम चाय गिरने से अशोक 30 प्रतिशत तक झुलस गया | जिसका इलाज़ चालू है |

Read Also – सांचौर में बंदरों ने आम लोगों को किया परेशान, 6 लोग घायल

Sanchore में बंदरों ने आम लोगों को किया परेशान, 6 लोग घायल : कॉलोनी के लोगो ने कहा कि अभी तक वन विभाग की टीम नही पहुची

पिछले दो दिनों से सांचौर शहर के उकावाड़ी शिवनाथपुरा में एक बंदर ने उत्पात मचाया है  इस बंदर ने छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है | अब शहरवासी बंदर को पकडने की मांग कर रहे हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार , बीते दो दिन से एक बंदर कॉलोनी के निवासियों पर निरंतर हमले कर रहा है कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि बंदर घर के बाहर दिख रहे लोगों पर हमला कर रहा है |

उकावाड़ी में एक उत्पाती बंदर ने एक बच्चे , दो बुजुर्गों और तीन बुजुर्ग महिलाओं पर हमला करके घायल कर दिया है | इससे शहरवासी भयभीत हो गए हैं | कॉलोनी के लोगों ने बताया कि घर छोड़ना और रात को सोना मुश्किल हो गया है …….Continue Reading …..

और अधिक खबरों के लिए यह क्लिक करें 👉 sanchorenews.in

Sanchore.co.in

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *