Sanchore : इन दिनों सांचौर में सफाई व्यवस्था बदहाल है | नगर पालिका द्वारा सफाई के लिए नजरअंदाजी की वजह से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | शहर के मेहता मार्केट में इंडियन गैस ऑफिस वाली गली में दिन-ब-दिन बढ़ती गंदगी और पानी की बहाव से व्यापारियों और आने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | नगर पालिका को इस समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल सके |
Sanchore : गंदे पानी के जमा होने से व्यापारी परेशान , दुकानों के आगे पानी जमा होने से आवागमन ने परेशानी
इन दिनों सांचौर शहर में सफाई व्यवस्था की समस्या काफी गंभीर रूप से उभरी हुई है | विशेष रूप से मेहता मार्केट की इंडियन गैस ऑफिस वाली गली में गंदे पानी के फैलने से वहां के व्यापारियों और आने-वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | इस समस्या के बारे में व्यापारी श्रवण माली ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है और नगर पालिका को इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है | इस समस्या के बारे में नगरपालिका सांचौर को अवगत करवाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया |
यह समस्या न केवल व्यापारियों को परेशान कर रही है , बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | इसके अलावा , बिना बारिश के मौसम में भी यहां यही स्थिति रहती है और बारिश के मौसम में यह समस्या विकट हो जाती है | वहीं , गंदे पानी के जमा होने के कारण उसमे कई बिमारिय पैदा करने वाले छोटे-छोटे मच्छर पनपने लगे है , जिससे व्यापारियों को इससे भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |
Sanchore : एक होटल में 10 से अधिक बदमाशों ने तोड़फोड़ की और होटल मालिक की जेब से 30 हजार रुपए निकाल लिए | साथ ही होटल के बाहर खड़ी गाड़ी के कांच तोड़े और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी | मामला Sanchore शहर में थराद रोड पर स्थित नव्दिर्गा होटल का है …Continue Reading…..
व्यापारियों ने दी आन्दोलन की चेतावनी
Indian Gas Office की गली में गंदे पानी की समस्या काफी लंबे समय से चल रही है जो रोड पर बह रही है और यह पैदल चलने वालों के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण बन रही है | नगर पालिका को मौके पर इस समस्या के बारे में जानकारी दी जाने के बावजूद इस समस्या को हल नहीं कर पा रही है |
अधिकतर व्यापारियों को इस समस्या से प्रतिदिन नुकसान हो रहा है , क्योंकि उन्हें उनके व्यापार के लिए अपनी गाड़ियों को यहां से ही गुज़रना पड़ता है जो कि गंदे पानी में चलती हैं | पिछले पांच साल से नाली निर्माण के लिए नगर पालिका को अवगत कराया गया है , लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है |
शनिवार को मेहता मार्केट में व्यापारियों ने अपने आक्रोश को जताया जहाँ गंदे पानी की निकासी के समस्या का समाधान नगर पालिका अधिकारियों द्वारा किये जाने के बावजूद नहीं हो रहा है | अब इस समस्या को नहीं हल किया जाता तो व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी से नाली नहीं बनाई जाती है तो वे आंदोलन किया जायेगा |