बाड़मेर की घटना : घटना बाड़मेर जिले के सिणधरी क़स्बे में चाडो की ढाणी की है जहा घर में आकाशीय बिजली गिरने से चाचा-भतीजी दोनों की मौत हो गयी
बिजली गिरने से घर के आंगन में काम रहे चाचा-भतीजी दोनों की मौत हो गयी | बिजली गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये आस-पास के लोगो और परिजनों ने दोनों को जल्दी ही सिणधरी के एक निजी अस्पताल में ले गये | जहा डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया | घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुची लेकिन उससे पहले ही परिजन दोनों के शवों को अस्पताल से घर ले गये |
जिले में दोपहर के बाद मौसम में परिवर्तन आ गया , अचानक ही काले बादल छा गये | बाड़मेर जिले के सिणधरी , चौहटन और गुडामालानी में कही बारिश हुई तो कही ओले गिरे |
सिणधरी में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई और सिणधरी कस्बे से करीबन 15 किलोमीटर दूर चाडो की ढाणी जहा आकाशीय बिजली घर पर गिर गयी जिससे घर में घरेलु काम कर रहे चाचा-भतीजी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये | जिसके बाद आस-पास के लोगो ने और परिजनों ने जल्द ही दोनों को सिणधरी के निजी अस्पताल लाया | जहा डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया | जिसके बाद दोनों के शवों को परिजन घर लेकर गये | पुलिस जब हॉस्पिटल पहुची तो शवों को घर ले जा चुके थे जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुची |
सिणधरी थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से चाचा खेराजराम ( 22 ) पुत्र भंवराराम और 5 साल की भतीजी लक्ष्मी कुमारी पुत्री बींजाराम निवसी महादेव नगर अरनियाली , की मौत हो गयी |
यह भी पढ़े –
सांचौर में परिवार कूदा नहर में – नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में एक दम्पति ने अपने 5 बच्चो के साथ नहर में छलांग लगा दी , मौत – सभी के शव निकाले गये
नर्मदा नहर मुख्य कैनाल में एक परिवार कूदा नहर में जिसमे पति पत्नी और 5 बच्चे ( 3 बेटिया और 2 बेटे ) शामिल है | सभी के शव बाहर निकाले गये | 6 शवों के हाथ एक-दुसरे से रस्सी से बंधे मिले | घटना बुधवार दोपहर ढाई बजे के आस-पास की है | घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया | शाम करीब 6.30 बजे सभी के शव बाहर निकाले गये | जिसमे एक 9 साल के बाचे का शव अलग से 4 बजे ही मिल गया ….
Sanchore News : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें