छोटे भाई की मौत पर घर लौटे बड़े भाई की भी मौत , साथ उठी अर्थी

छोटे भाई की मौत पर घर लौटे बड़े भाई की भी मौत , एक साथ अर्थी उठने से गाँव में पूरा माहौल ग़मगीन हो गया

बाड़मेर जिले के सिणधरी में छोटे भाई की मौत के बाद जब उसका बड़ा भाई आया तो उसकी भी मौत हो गयी | दोनों सगे भाइयो के मौत के बाद पुरे घर में कोहराम सा मच गया | पूरा गाँव ग़मगीन हो गया जब दोनों भाइयो का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया |

बाड़मेर जिले के सिणधरी में सारणों का तला निवासी बाबूसिंह जिनके 4 बेटे है | जिसमे से दो बेटे सोहनसिंह और सुमेर सिंह थे | सुमेर सिंह जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष की थी जो सूरत में काम करता था | मंगलवार के दिन सुमेर सिंह छत पर खड़ा-खड़ा फ़ोन पे बात कर रहा था लेकिन अचानक वह छत से नीचे गिर गया | जिसके बाद लोगो द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया | लेकिन इलाज़ के दौरान मंगलवार रात को उसकी मौत हो गयी | जिसके बाद उसके शव को उसके गाँव सारणों का तला लाया गया | जिसके परिवार में मातम का माहौल बन गया | सुमेर सिंह का बड़ा भाई सोहन सिंह जो जयपुर में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती की तैयारी कर रहा था जिसे पिता की तबियत के बहाने गाँव बुलाया गया |

जिसके बाद गुरूवार सुबह सोहन सिंह घर से कुछ ही दुर टाँके में से पानी लेने गया जहा वह टाँके में गिर गया | काफी देर तक घर पर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसको ढूँढना शुरू किया और वे ढूढ़ते-ढूँढ़ते टाँके के पास पहुचे तो देखा की उसका शव टाँके में था | बाद में स्थानीय लोग और परिजनों ने बॉडी को बाहर निकाला |

दो भाइयो की  मौत के बाद पुरे परिवार में मातम का माहौल छा गया | माता-पिता और भाइयो का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया |

मौत कैसे हुई

सिणधरी थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा की मौत के बाद बताया गया की दोनो भाई जुड़वाँ थे लेकिन जब परिजनों से बात की गयी तो पता चला की यह बात गलत थी वे जुड़वाँ नहीं थे | सुमेर सिंह की उम्र 26 वर्ष और सोहनसिंह की उम्र 28 वर्ष थी | रिपोर्ट में दिया गया कि सोहन सिंह की मौत पैर फिसलने से टाँके में गिरने से हुई | लेकिन मौके का मुआयना करने के बाद यह पता चल पायेगा की मौत किस वजह से हुई | हालाँकि पुलिस जांच में अभी तक यह बात पता लग पायी है कि सोहन सिंह को सुमेर सिंह के मौत की खबर थी |

गाँव के लोगो से बात की गयी जिस पर पोकरराम ने बताया की दोनों भाइयो में अच्छी बनती थी | दोनों भाइयो में से सुमेर सिंह पढाई में कमजोर था लेकिन बड़ा भाई सोहन सिंह ठीक था | जिस पर सुमेर सिंह ने बड़े भाई से कहा की आप पढाई करो खर्चा में दूंगा |

और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें   

 

Spread the love

One thought on “छोटे भाई की मौत पर घर लौटे बड़े भाई की भी मौत , साथ उठी अर्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *