T20 World Cup 2022 – इंग्लैंड जीता मिले 13 करोड़ रूपए

T20 World Cup 2022 – इंग्लैंड जीता मिले 12.80 करोड़ रूपए पाकिस्तानी टीम फाइनल तक पहुची जिसके चलते मिले 6.44 करोड़ रूपए और भारतीय टीम को मिले करीब 4.2 करोड़

T20 World Cup 2022 में इंग्लैंड ने लिया चैंपियन का ख़िताब | इंग्लैंड ने दूसरी बार T20 World Cup जीता है | रविवार के दिन मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये T20 World Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तानी टीम को 5 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने मैच को जीता | 2010 के बाद इंग्लैंड ने दो बार T20 World Cup जीता | जिसके चलते इंग्लैंड डबल चैंपियन बन गया है | हालाँकि वन डे World Cup का टाइटल भी इंग्लैंड के पास है | ऐसा पहली बार हुआ है की वन डे और टी ट्वेंटी दोनों खिताब एक ही टीम के पास उपस्थित है |

प्राइज मनी के तौर पर विजेता टीम इंग्लैंड को मिले 12.88 करोड़ रूपए | साथ ही रनर अप टीम पाकिस्तान को मिले 6.44 करोड़ रूपए मिले | ICC के अनुसार प्राइज मनी पहले से ही तय थी। इसमें जीती हुयी टीम के साथ-साथ Qualify Round से बाहर हुयी टीमो को भी प्राइज मनी देने का एलान पहले हो गया था | सभी को प्राइज मनी दी गई है। ICC के द्वारा दी गयी इस प्राइज मनी को अगर जोड़ा जाये तो कुल 45 करोड़ 68 लाख रुपए टीमो को दिए गये है |

टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर क्या मिला ?

इंग्लैंड ने जीता T20 World Cup 2022 जिसे प्राइज मनी के तौर पर 12.88 करोड़ रूपए मिले | और टीम इंडिया को मिले 4.25 करोड़ रूपए |  [ 4 करोड़ 25 लाख ] | सेमी फाइनल में टीम इंडिया की हार हुई थी | जिसके चलते टीम को 3.22 करोड़ रूपए मिले इसके Super 12 में 5 में से 4 मैच टीम इंडिया ने जीते | इसलिए टोटल प्राइज मनी के तौर पर टीम इंडिया को 4 करोड़ 25 लाख रूपए मिले |

Total Prize Money

  • Semi Final में हारने वाली टीमो को प्राइज मनी के तौर पर मिले करीब 3.22 करोड़
  • Super 12 में एक मैच जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर मिले करीब 32.20 लाख 
  • Super 12 से बाहर होने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर मिले करीब 56.35 लाख 
  • Qualify Round से बाहर होने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर मिले करीब 32.20 लाख 

इंगलैंड टीम ने 2010 के बाद दो बार T20 World Cup [ 2010 और 2022 में ] और एक बार वन डे World Cup [ 2019 में ] जीता | इंग्लैंड पहली एक एसी टीम है जिसने 2010 के बाद दो बार T20 World Cup जीता |

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का टाइटल जीता है | पुरे टूर्नामेंट में विराट कोहली ने 6 Innings में 296 रन बनाये | जो इस टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन है |

T20 World Cup 2022 के टॉप 5 Batsman

  • विराट कोहली [ इंडिया ] – 6 Match – 296 Runs , STRIKE RATE – 136.40
  • मैक्स ओ डॉड [ नीदरलैंड ] – 8 Match – 242 Runs , STRIKE RATE – 122.55
  • सूर्य कुमार यादव [ इंडिया ] – 6 Match – 239 Runs , STRIKE RATE – 189.68
  • जोस बटलर [ इंग्लैंड ] – 6 Match – 225 Runs , STRIKE RATE – 144.23
  • कुसल मेंडिस [ श्रीलंका ] – 8 Match – 223 Runs , STRIKE RATE – 142.94

बोलिंग की बात की जाये तो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट 15 विकेट श्रीलंका टीम के वानेंदु हसरंगा ने लिए |

T20 World Cup 2022 के टॉप 5 Bowler

  • वानेंदु हसरंगा – 8 Match – 15 विकेट , Economy – 6.41 
  • सैम करन – 6 Match – 13 विकेट , Economy – 6.52
  • बास डी लीडे – 8 Match – 13 विकेट , Economy – 7.68 
  • ब्लेसिंग मुजरबानी – 8 Match – 12 विकेट , Economy – 7.65
  • जोश लिटिल – 7 Match – 11 विकेट , Economy – 7

टूर्नामेंट के अंत की बात की जाये तो इंग्लैंड के यंग All rounder सैम करन को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया | सैम करन ने 6 Match में 13 विकेट ली और फाइनल में इन्होने 3 विकेट ली Economy – 6.52 रही |

 

 और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें

Spread the love

One thought on “T20 World Cup 2022 – इंग्लैंड जीता मिले 13 करोड़ रूपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *