जोधपुर में नकली बन्दूक के सहारे लूटे 4 लाख सत्तर हज़ार रूपये कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र की घटना
जोधपुर में बदमाशो ने नकली खिलौने वाली बन्दूक के सहारे दो लोगो से लाखो रूपए लूट लिए | घटना को अंजाम देने में 4 बदमाश सहित एक नाबालिग भी शामिल है | पांचो ने मिलकर खिलौने वाली बन्दूक के सहारे 2 जनवरी को 2.50 लाख और अगली बार 16 जनवरी को 2 लाख 20 हज़ार रूपए लूट लिए | लूट की इन वारदातों के लिए आरोपियों ने महीने पहले ही फ्लिप्कार्ट से एक खिलौने वाली बन्दूक खरीदी जो लगभग 1500 रूपए की थी | लूट की यह घटना जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र की है , चारो आरोपी झालामंड में फैक्ट्री में मजदूर थे | पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग को डीटेन किया | सभी ने अपना गुनाह स्वीकारा कहा कि नकली पिस्टल से दोनों वारदातों को अंजाम दिया | फ़िलहाल पुलिस द्वारा लूट का माल बरामद करने की कोशिश की जा रही है |
पहली वारदात
पहली वारदात 2 जनवरी को की थी जहा आरोपियों ने कबाड़ी वाले से 2.50 लाख रूपए लुटे | कुड़ी थाना SHO सुमेरदान ने बताया कि 2 जनवरी को झालामंड बाइपास पर एक कबाड़ी का गोदाम चलाने वाले राजू बनिक ने पुलिस को यह जानकारी दी कि 2 जनवरी को शाम के समय करीब 6.45 पर वह अपने गोदाम में बैठा था | तभी अचानक 2 बाइक पर 5 लोग आये और बन्दूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी | बन्दूक के सहारे गल्ले में रखे ढाई लाख रूपए निकाल लिए | और उन्हें लेकर बाइक से फरार हो गये |
राजू बनिक ने बताया की गोदाम में लगे कैमरे ख़राब थे जिनकी वजह से लूट की वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पायी | लेकिन सुराग के रूप में राजू ने इतना बताया कि आरोपियों के पास काले रंग की अपाचे बाइक थी | झालामंड पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही थी कि 16 जनवरी को ऐसी ही एक और घटना हो गयी |
दूसरी वारदात
कुड़ी भगतासनी थाने में 17 जनवरी को झालामंड में स्टेशनरी की दूकान चलाने वाले वीरेंद्र प्रजापत ने लूट का मामला दर्ज करवाया | जिसमे उसने बताया कि 16 जनवरी को रात 9.45 बजे वह रोजाना की तरह दूकान से अपने घर की ओर जा रहा था उसके पास बैग था जिसमे दिन का कलेक्शन था जो लगभग 2 लाख 20 हज़ार रूपए थें | इसी बीच चार बदमाशो ने उसे रोका और उन्होंने बन्दूक दिखाई और पैसो वाला बैग छीन लिया | और बाइक से फरार हो गये | वीरेंद्र ने बताया की आरोपियों के पास अपाचे बाइक था |
कैसे पकडे गये ?
लूट की यह दोनों वारदाते लगभग एक जैसी ही थी | जिसमे सबूत के रूप में पुलिस को सिर्फ इतना मालूम था कि आरोपियों के पास एक काले रंग की अपाचे बाइक है | जिसके आधार पर जोधपुर पुलिस ने एक टीम को निर्मित किया जिसने cctv फूटेज और पूछताछ के जरिये जांच को आगे बढाया | बाइक के कलर और आरोपियों के cctv फूटेज के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया |
सर्च अभियान से कामयाबी मिली और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 मजदूरों में विकाश बिश्नोई , सोनू प्रजापत , नरेन्द्र प्रजापत और अनिल प्रजापत को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया | साथ ही एक नाबालिग को पुलिस ने डीटेन किया | साथ ही लूट की वारदात में उपयोग में आई दो बाइक को भी जब्त किया गया | फ़िलहाल पुलिस द्वारा लूट के 4 लाख 70 हज़ार रूपए बरामद करने की कोशिश की जा रही है |
पुलिस ने बताया की चारो आरोपी आस-पास के ही है जो झालामंड में एक हेंडीक्राफ्ट कंपनी में मजदूरी का काम करते थे | लेकिन दो महीने से बेरोजगार हो गये थे | जिसके बाद लूट की साजिश रचना शुरू की और करीब एक महीने पहले 1500 रूपए में फ्लिप्कार्ट से नकली पिस्टल खरीदी और लूट की वारदात को अंजाम देना शुरू किया |
और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें