छठे दिन भी जारी रहा BJP कार्यकर्ताओ का धरना : Sanchore News

BJP कार्यकर्ताओ और सदस्यो का अनिश्चित समयकाल धरना छठे दिन भी जारी : सांचोर क्षेत्र

विभिन्न मांगो को लेकर छठे दिन भी BJP कार्यकर्ताओ और सदस्यो का अनिश्चित समयकाल धरना जारी | लगातार 6 दिन से जारी धरने को देखते हुए प्रशासन एवं पालिका सांचोर के द्वारा कोई मजबूत कदम नहीं उठाया गया | BJP कार्यकर्ताओ और सदस्यो के द्वारा सभी के समक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन बनाकर उन्हें अपनी मांगो के बारे में बताया गया |

पिछली post  में इस विषय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है की आखिर धरना प्रदर्शन लगातार इतने दिने से क्यों जारी है ? अगर आप इच्छुक है तो क्लिक कीजिये यहाँ [पिछली post ]

धरने को लेकर कई बड़े दिग्गज नेता भी इसमें सम्मिलित हुए थे जिसमे सांसद देवजी एम पटेल , पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी शामिल थे | लेकिन फिर भी लगातार इतने दिनों से जारी धरने को लेकर प्रशासन और नगरपालिका सांचोर ने कोई ठोस Action नही लिया | SDM सांचोर द्वारा भी मांगो को पूरा करवाने का आश्वाशन दिया और धरने को समाप्त करने की मांग की लेकिन कोई मजबूत कार्यवाही नही होने के कारण धरना समाप्त नहीं किया गया |

सांचोर क्षेत्र की खबर के अनुसार पिछले 6 दिनों से चल रहे इस अनिश्चित काल धरने को लेकर कुछ मांगे है | जिसमे – सरकारी जमीन पर तारबंदी कर निजी बोर्ड लगाया गया | नालियों में बह रहा गन्दा पानी जो कई बार भारी मात्रा में सडको पर आ जाता है | और टूटी-फूटी सड़क पर बने गड्ढो में भर जाता है | जिससे पैदल तथा वाहन लेकर आने यात्रियों को परेशान्नी होती है | साथ ही साथ गंदगी भी फैलती है | सड़के जिनकी हालत ख़राब है , पेयजल की अनिश्चित सुविधा व बिजली जैसी कुछ समस्याए जिनको लेकर पार्षद गण और सदस्यो द्वारा इस अनिश्चित समयकाल धरने को शुरू करना पड़ा |

शनिवार को धरने में जुड़े रहे सदस्य जिनमे

लगातार छठे दिन भी कई सदस्य रहे शामिल | जीवाराम चौधरी [ पूर्व विधायक सांचोर ] ,नगर मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र व्यास ,भाजपा पार्षद सोहनलाल और विक्रम गवारिया , जिला मीडिया सयोजक भावेश सोनी , हरी सिंह , बाबूनाथ जी , वोह्तारम चौधरी , दोलाराम एवं मांगीलाल ,सुशीला बिश्नोई  , Adv. बंशीदास जी , भंवर दास , कलाराम सोनी व जयंती लाल पुरोहित , महामंत्री शम्भू सिंह राव , खेमाराम चौधरी , मांगीलाल दर्जी , जालम सिंह राव एवं हंजारिमल समेत कई सदस्य सम्मिलित रहे |

 

 और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *