सांचोर पालिका के बाहर चल रहे धरनाप्रदर्शन में शामिल हुए MP पटेल

सांचोर पालिका के बाहर धरना अभी तक जारी :

सांचोर क्षेत्र  में पिछले 5 दिनों से चल रहे धरनाप्रदर्शन में शुक्रवार को जालोर-सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल भी हुए शामिल | भाजपा कार्यकर्ताओ के पक्ष में पटेल ने कहा कि ” शहर के विकास में पालिका का बहुत अधिक महत्त्व होता है ” इस बात को सरल रूप में ऐसे भी कहा जा सकता है कि नगरपालिका शहर के विकास की नीव है | अगर नीव मजबूत रहेगी तो विकास भी तीव्र गति से होगा और वही अगर नीव ही डगमग करेगी तो विकास कहा से होगा |

इसी बीच न्यूज़ के अनुसार सांसद पटेल के पहुचने की खबर सुनते ही SDM शेलेन्द्र सिंह भी पहुचे | SDM के समक्ष भाजपा पार्षदों और सदस्यो से बात भी की गई | इस बातचीत के चलते यह अंदाजा लगाया जा सकता है की धरना प्रदर्शन जल्दी ही समाप्त कर दिया जायेगा |

पालिका सांचोर न्यूज़
नगरपालिका sanchore news

 

धरना आखिर क्यों और कब तक ?

पिछली post  में इस विषय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है की आखिर धरना प्रदर्शन लगातार इतने दिने से क्यों जारी है ? अगर आप इच्छुक है तो क्लिक कीजिये यहाँ [पिछली post ]

कुछ कारण जिनकी वजह से किया गया धरना प्रदर्शन  

  • सोमवार को शुरू हुए इस Demonstration [धरना] में कार्यकर्ताओ और सदस्यो के द्वारा नगर पालिका सांचोर पर कुछ आरोप लगाये गए जिसमे से पहला आरोप यह है कि सरकारी जमीन के फर्जी पट्टे बनाये गए और पालिका के आलाकमान अधिकारियो के द्वारा वे भू-माफियाओ को वितरित कर दिए गए है |
  • दूसरी वजह जिसमे नगर पालिका में अधिकारियो के द्वारा किया गया भ्रष्टाचार | शहर नयी नालिया बनायी गई जिसमे उच्च गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया , वास्तव में नालियों का जो लेवल लिया जाना चाहिए वह नही लिया गया जिससे जल निकाशी व्यवस्था सही ढंग से नही हो पा रही है | और नाली का पानी सडको पर दूर-दूर तक फ़ैल जाता है |
  • सांचोर शहर में दीपावली त्यौहार के समयकाल में नयी सडको का भी निर्माण किया गया जिसमे भी सड़क की गुणवत्ता सम्बन्धी जरूरते पूरी नहीं की गयी |
  • वही शहर में पानी की व्यवस्था/आपूर्ति पिछले कुछ समय से नहीं हो पा रही है या नियमित रूप से नही हो पा रही है | जिससे शहर की Local Public परेशान है जनता को स्वयं ही अपने स्तर पर पानी का टैंकर मंगवा कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है |

इन सभी समस्याओ के चलते BJP कार्यकर्ताओ व सदस्यो द्वारा धरने जैसा कदम उठाया गया | शुक्रवार को पहुचे सांसद पटेल ने कहा की 5 दिन से चल रहे धरने के प्रति प्रशाशन की कोई हलचल नही हो रही है यह एक दुर्भाग्य की बात है | प्रशाशन को इस बात की जानकारी होनी चाहिए और जल्दी ही इन समस्याओ का सुझाव किया जाना चाहिए |

सोमवार को शुरु हुआ धरना

सोमवार को शुरु हुआ धरना जिसके बाद पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी भी शामिल हुए थे | शुक्रवार के दिन चौधरी ने कहा की ” सांचोर पालिका से सम्बंधित समस्याओ को लेकर सदस्यो के द्वारा लगभग 5 दिनों से जारी धरना जिसमे सदस्यो ने समस्याओ के समाधान की मांग की है उसे पालिका प्रशाशन के द्वारा गौर किया जाना चाहिए | और जितना जल्दी हो उतनी ही जल्दी मांगो को पूर्ण किया जाये |

शुक्रवार के दिन भी धरने में शामिल लोग :

देवजी भाई पटेल [ जालोर-सिरोही सांसद ] , जीवाराम चौधरी [ पूर्व विधायक सांचोर ] , पुरेन्द्र व्यास [ मंडल अध्यक्ष ] , भाजपा पार्षद सोहनलाल और विक्रम गवारिया , भावेश सोनी [ BJP Media सयोजक ] , हरी सिंह , बाबूनाथ जी , वोह्तारम चौधरी , दोलाराम एवं मांगीलाल , महिला सदस्य सुशीला बिश्नोई , Adv. बंशीदास जी , भंवर दास , कालाराम सोनी व जयंति लाल पुरोहित समेत कई लोग शामिल थे |

धरना कब तक ?

BJP कार्यकर्ताओ और सदस्यो की मांगो को लेकर धरना पिछले पांच दिनों से जारी है , और आगे कितने दिन तक चलेगा ? यह बात पूर्णतया पालिका प्रशासन पर निर्भर करती है | शुक्रवार के दिन धरने में पहुचे सांसद पटेल ने Sanchore SDM के समक्ष पार्षद गण और सदस्यो की मांग को रखा जिस पर जवाबी तौर पर एसडीएम् ने मांगो को पूरा करने का आश्वाशन दिया और धरना समाप्त करने की मांग की |

इस वार्ता से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की जल्दी ही धरने को समाप्त कर दिया जायेगा |

 और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “सांचोर पालिका के बाहर चल रहे धरनाप्रदर्शन में शामिल हुए MP पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *