सांचोर में पलटी स्कार्पियो का Connection हैदराबाद से

हैदराबाद से चोरी की गाडी पलटी सांचोर के डूंगरी में बदमाश हुए फरार घायलो का भी नहीं मिला कोई सुराग : Sanchore news

सांचोर के डूंगरी में पलटी Scorpio जिसमे सवार बदमाश गाड़ी को छोड़कर हुए फरार , एक्सीडेंट में हुआ एक व्यक्ति गंभीर घायल | घायलों का कोई सुराग नही मिला | डूंगरी में पलटी यह स्कार्पियो गाड़ी हैदराबाद से चोरी की गयी थी | सुचना के अनुसार यह स्कार्पियो गाड़ी शनिवार रात करीब 8.30-9.00 बजे के बीच में डूंगरी गाव में इंदिरा कॉलेज से थोडा दूर जाते ही अनियंत्रित हो गयी जिसके चलते गाडी वही पलट गयी | यह घटना कॉलेज से 200-300 मीटर दूर हुयी | जैसे ही गाड़ी पलटी आस-पास के लोग आवाज सुनकर वहा पहुचे लेकिन बदमाश फरार हो गए लेकिन एक व्यक्ति जो गंभीर रूप से घायल हुआ | वही घायल का कोई सुराग नही मिला | जिस दौरान गाडी पलटी और वहा गाव वाले जमा हुए घायल व्यक्ति घटना स्थल पर ही पड़ा मिला | ग्रामीणों द्वारा घायल को सांचोर रेफर किया गया | लेकिन घायल को जिस दौरान अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी बीच सामने से एक गाडी आई और उसे [घायल को ] भी अपने साथ ले गये |

इसकी जानकारी पुलिसे को मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरु की आस पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में घायलों के बारे में जानकारी जुटाना शुरु किया लेकिन बदमाशो के बारे में कुछ पता नही चला |

चोरी की गाडी सांचोर में पलटी

925 A नेशनल हाईवे पर सांचोर के पास डूंगरी में कॉलेज से थोडा दूर पलटी खाई गाडी | जिसकी सुचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया लेकिन पुलिस के पहुचने से पहले बदमाश फरार हो गये | जिसके चलते यह अंदेशा लगाया गया की गाडी चोरी की हो सकती है |                                                                                – रुघनाथ बिश्नोई , चौकी प्रभारी डूंगरी

हरियाली गाँव में लाइव मैच के दौरान हुडदंग मचाने वाले हो सकते है

शनिवार के दिन हरियाली गाव में आयोजित लाइव क्रिकेट मैच के दौरान चालू मैच में गाडिया दौडाई गयी और हुडदंग मचाया | इस घटना के भी विडिओ वायरल हुए जिसमे एक सफ़ेद स्कार्पियो भी दिख रही है जिसके चलते पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा किया शाम करीब 5 बजे वह स्कार्पियो डूंगरी की तरफ निकली थी | सांचोर पुलिस के द्वारा सफ़ेद स्कार्पियो के पीछे 2 गाडिया भी लगाई गयी लेकिन वह गाडी जल्दी ही आँखों से ओझल हो गयी | जिसके चलते पुलिस द्वारा यह संदेह लगाया जा रहा है की ये वही सफ़ेद स्कार्पियो हो सकती है | पुलिस द्वारा बदमाशो की खोजबीन अभी भी जारी है |

यह भी पढ़े –

हरियाली में लाइव मैच के दौरान मचा हुडदंग देखिये क्या हुआ 

 और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

 

Spread the love