सांचौर नर्मदा नहर में पति-पत्नी दोनों के शव एक साथ बंधे मिले

सांचौर नर्मदा नहर में पति-पत्नी दोनों के शव एक साथ बंधे मिले , सुसाइड

पति और पत्नी दोनों ने साथ में मिलकर नर्मदा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी | जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और स्थानीय लोगो की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला और उन्हें राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया | परिजनों की सहमती के साथ शवों का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौप दिए गये |

सांचौर  थाने में ASI सत्यदेव ने बताया कि शनिवार को शाम को 5 बजे यह खबर मिली कि सांचौर लिफ्ट कैनाल में एक युवती का शव तैर रहा है | खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और स्थानीय लोगो की सहायता से जब नहर में जांच की गयी तो पता चला की युवती के शव के साथ एक युवक का शव भी है जो दोनों आपस में बंधे हुए है | बाद में दोनों शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया | रविवार के दिन दोनों शवों का पोस्टमार्टम दोनों पक्षों की उपथिति में किया गया और शव परिजनों को सौप दिए | पति और पत्नी में युवक अशोक भील पुत्र आम्बा राम भील एवं युवती दरिया भील पुत्री शंकरा राम भील |

सोशल मीडिया पर मिले Sad वीडियो

सांचौर नर्मदा नहर में से दोनों शवों को बाहर निकलाकर उन्हें जब राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया तो जानकारी मिलने के बाद रविवार को मॉर्चरी के आगे काफी मात्रा में भीड़ जमा हो  गयी | परिजनों ने बताया की अशोक पुत्र आम्बा राम भील की शादी मई 2022 में माखुपुरा निवासी दरिया पुत्री शंकरा राम भील के साथ हुई | शादी को केवल 8 माह ही हुए थे |

मृतक अशोक ने सुसाइड से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट में कई सारे सेड वीडियो अपलोड किये थे | जांच में अभी तक यह पता चला है की वह किसी कारणवश तनाव की स्थिति से गुजर रहा था | लेकिन पुलिस द्वारा अभी सुसाइड के ठोस कारणों की जांच जारी है |

 सांचौर की और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *