पाला पड़ने से अरंडी ,रायडा , सरसों की फसल को नुकसान बाड़मेर

पाला पड़ने से अरंडी ,रायडा और सरसों की फसल को नुकसान साथ ही फसलो , बर्तनों और पानी की पाइपो में जमी बर्फ

राजस्थान में बाड़मेर जिले में सर्दी का कहर अभी भी जारी है | जहा सर्दी ने पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया | रात के पारा जब 6 डिग्री से नीचे पंहुचा तो पाइपो में बर्फ जमने लगी | कड़ाके की ठंड के चलते अरंडी , सरसों व रायडा की फसल जो पाला पड़ने के कारण लगभग 40-50 प्रतिशत फसले बर्बाद हो गयी | यहाँ सर्दी देर से आई लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड अभी तक जारी है | मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अभी और आगे 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा सम्भावना है जिसके चलते सर्दी से कोई राहत नहीं मिलेगी | साथ ही रात का पारा 5 डिग्री तक पहुचने की सम्भावना है | जिसके चलते फसलो पर पाले की आशंका और जताई जा रही है |

इस बार सर्दी के इस मौसम में काफी बदलाव हुए जिसके साथ पारे में भी काफी उतार-चढाव जारी है | कुछ दिनों में सर्द हवाए भी चली जिसने सर्दी को और बढ़ा दिया | गाँवों में तो तापमान करीब 0 से 5 डिग्री तक पहुच जाता है जिसके कारण वहा बर्तनों पर कई बार बर्फ जम जाती है | सर्दी की इस सीजन में पारा 6 से भी नीचे पहुच गया | वर्ष 2014 में जिले में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया था जिसके बाद करीब आठ साल बाद पहली बार यह पारा 6 तक पंहुचा | बाड़मेर जिले के शिव , चौहटन , सेडवा , धनाऊ , धोरीमन्ना , गुडामालानी , सिवाना तहसील के गाँवों में पाला पड़ने से फसले ख़राब हो गयी |

सर्दी के चलते पारा 6 डिग्री तक पंहुचा

इस बार कड़ाके की सर्दी होने के कारण लोगो की दैनिक दिनचर्या काफी प्रभावित हुई लोग सुबह लेट अपने घरो से निकलते है साथ ही शाम को जल्दी घर भी लौट जाते है और मार्केट भी जल्दी ही बंद हो जाती है | मोहल्ले में अलाव के पास काफी लोग जमा हो जाते है |

इस बार की सर्दी की सीजन जो करीब 8 दिन लेट आई जिसके चलते जीरे की फसल नष्ट हो गयी | लेकिन अब सर्दी के तीखे तेवर के चलते अरंडी , सरसों , रायडा की फसल भी नष्ट होने लगी | जीरा , सरसों , अरंडी , इसबगोल , रायडा सहित अन्य फसलो की बुआई की गयी | किसानो की उम्मीद थी की अच्छी पैदावार हो |

जिले में बढती सर्दी के कारण फसलो पर पाले का संकट

पारा 5 डिग्री तक पहुचने की सम्भावना और पाले से बचाव के उपाय 

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने और उत्तरी भारत में बर्फ़बारी के कारण अब सर्दी ने रफ़्तार पकड़ ली है | आने वाले 3 , 4 दिन तक दिन और रात का तापमान घटेगा | सर्द हवाए चलने के कारण मौसम में बदलाव की भी सम्भावना है | 17 जनवरी को पारा 5 डिग्री तक पहुचेगा जिससे अरंडी , सरसों , रायड़े की फसल में पाला पड़ने की भी आशंका है |

कृषि स्पेशलिस्ट डॉ प्रदीप पगारिया का कहना है कि जिले में लगातार तापमान घटने के कारण फसलो में पाला पड रहा है पाला पड़ने से अरंडी में नुकसान सबसे ज्यादा बताया जा रहा है | फसलो को पाले से बचाने के लिए रात में सिंचाई करना बेहतर रहेगा | जिसके साथ में अरंडी , सरसों व रायडा की फसलो को स्प्रे किया जाये या धुआ करके भी फसलो को पाले से बचाया जा सकता है | आने वाले 3 से 4 दिन तक रात का पारा 5 या 6 डिग्री तक रहने की सम्भावना है | जिसके बाद मौसम के सामान्य होने की सम्भावना है |

और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें   

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *