सांचोर में जारी धरना : BJP पार्षदों का धरना अभी भी जारी- 9वां दिन

BJP पार्षदों का धरना अभी भी जारी सांचोर में धरने का नोवाँ दिन

नगरपालिका सांचोर से सम्बंधित समस्याओ को लेकर पिछले नो दिनों से अनिश्चितकाल धरना अभी भी जारी है | आज बीजेपी पार्षदों द्वारा हाल नगरपालिका के चेयरमैन नरेश सेठ का पुतला फुका गया | भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों द्वारा SDM सांचोर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे नगरपालिका से सम्बंधित सारी समस्याओ का जिक्र कर निराकरण की मांग की है , और मांगो को पूरा करने की मांग की है | धरने का मार्गदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने कहा की धरना लगभग पिछले नों दिनों से लगातार चल रहा है जिसको नगरपालिका सांचोर के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है | धरने के प्रति कोई Action नहीं लिया जा रहा है | इस धरने में शामिल पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा की नगरपालिका सांचोर के कारण पुरे नगर में सफाई की व्यवस्था हिलमिला गयी है | नगरपालिका के उच्च अधिकारियो द्वारा भी इस मुद्दे पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा |

यह भी पढ़े – नगरपालिका में फर्जी पट्टों के कारण पार्षदो का धरना : सांचोर न्यूज़

आइये जानते है धरने की कुछ वहज

  • सोमवार को शुरू हुए इस Demonstration [धरना]  में कार्यकर्ताओ और सदस्यो के द्वारा नगर पालिका सांचोर पर कुछ आरोप लगाये गए जिसमे से पहला आरोप यह है कि सरकारी जमीन के फर्जी पट्टे बनाये गए और पालिका के आलाकमान अधिकारियो के द्वारा वे भू-माफियाओ को वितरित कर दिए गए है |
  • दूसरी वजह जिसमे नगर पालिका में अधिकारियो के द्वारा किया गया भ्रष्टाचार |शहर नयी नालिया बनायी गई जिसमे उच्च गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया , वास्तव में नालियों का जो लेवल लिया जाना चाहिए वह नही लिया गया जिससे जल निकाशी व्यवस्था सही ढंग से नही हो पा रही है | और नाली का पानी सडको पर दूर-दूर तक फ़ैल जाता है |
  • सांचोर शहर में दीपावली त्यौहार के समयकाल में नयी सडको का भी निर्माण किया गया जिसमे भी सड़क की गुणवत्ता सम्बन्धी जरूरते पूरी नहीं की गयी |
  • वही शहर में पानी की व्यवस्था/आपूर्ति पिछले कुछ समय से नहीं हो पा रही है या नियमित रूप से नही हो पा रही है | जिससे शहर की आम जनता परेशान है जनता को स्वयं ही अपने स्तर पर पानी का टैंकर मंगवा कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है |

धरने में सम्मिलित सदस्य

भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पीरचंद भंसाली ने भी धरने को संबोधित किया और पालिका सांचोर पर कई सारे सवाल उठाये | इस मौके पर वहा उपस्थित सदस्य जिसमे – नगर मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र व्यास , मीडिया प्रभारी भावेश सोनी , अमराराम जाट , जालमसिंह , रमेश चौधरी , वोह्तारम , पार्षद मोडाराम , पार्षद सोहनलाल खत्री , हरिसिंह चारण , मांगीलाल दर्जी , महामंत्री सम्भुसिंह सिंह राव , पार्षद विक्रम गवारिया और हंजारीमल सहित अनेक लोग शामिल थे |

 

और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

Spread the love

One thought on “सांचोर में जारी धरना : BJP पार्षदों का धरना अभी भी जारी- 9वां दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *