स्वास्थ्य केंद्र दवा वितरण में अनियमितता मिली , सांचौर SDM का अचानक निरीक्षण

स्वास्थ्य केंद्र दवा वितरण में अनियमितता , सांचौर SDM का निरीक्षण चिकित्सा कर्मियों को लगायी फटकार

Sanchore News Today – सांचौर क्षेत्र के नवनियुक्त SDM संजीव खेदर ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया , जिसके अंतर्गत अस्पताल में परिसर और प्रसव कक्ष में सफाई की व्यवस्था सही तौर पर नहीं पाई गयी | साथ ही साथ मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही निशुल्क दवाई वितरण प्रणाली में अनियमितता पाई गयी | जिसके चलते SDM संजीव खेदर ने चिकित्सा अधिकारियो को अपनी नाराजगी जताते हुए कठोर निर्देश दिए |

नव नियुक्त SDM संजीव कुमार खेदर ने यकायक ही गुरुवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया | जिसमें SDM ने सबसे पहले अस्पताल परिसर में जगह-जगह फैली गन्दगी के बारे में अपनी नाराजगी जाहिर की | जिसके बाद प्रसव कक्ष में फैली गन्दगी के बारे में भी कहा | बाद में उन्होंने टीकाकरण , नसबंदी और ओपीडी के बारे में जानकारी ली | जिसमे SDM ने देखा की मुख्यमंत्री निशुल्क दावा वितरण प्रणाली में भारी अनियमितता चल रही है जिसमे देखा गया कि मेडिकल स्टोर में नियमित आपूर्ति स्टॉक में अनियमितता है |

जिसके चलते SDM ने कठोर रूप से निर्देश दिए साथ ही साथ सफाई के मामले में भी निर्देश दिए | बाद में SDM ने इंदिरा रसोई का भी निरीक्षण किया और वहा भी सफाई और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली | जिसके साथ ही SDM ने नगरपालिका के अधिकारियो को निर्देश दिए कि इंदिरा रसोई के सामने खाली पड़ी जमीन पर इंटरलॉकिंग और गार्डन लगाया जाये और फ़ूड वार्मर भी चालू करवाए जाये | इंदिरा रसोई का निरीक्षण करने के बाद संजीव खेदर ने शहर में चल रहे आधुनिक स्कूल का निरीक्षण किया। जिसमें प्रधानाध्यापक से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और स्कूल में लगे व्यायाम उपकरणों के संबंध में समय-समय पर संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
इस दौरान सांचौर पंचायत समिति के विकास अधिकारी तुलसाराम पुरोहित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े – Sanchore News – प्रेमी जोड़ा सुसाइड मामले में नहीं मिला युवती का शव

सांचौर क्षेत्र के गाँव मीठी बेरी के पास एक प्रेमी जोड़ा ( युवक – युवती ) नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में कूद गया | घटना शनिवार दोपहर करीबन 3 बजे के आस-पास की है |दोपहर जब प्रेमी जोड़ा नहर में कूदा तो जानकारी मिलने पर युगल के परिजन मौके पर पहुचे | जिसके बाद घटना की जानकारी के अनुसार प्रशाशन भी मौके पर पंहुचा | फ़िलहाल दोनों शवों की तलाश जारी की जा रही है |

नर्मदा नहर मुख्य कैनाल में एक प्रेमी जोड़े ने लगायी छलांग

 

Sanchore News Today : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “स्वास्थ्य केंद्र दवा वितरण में अनियमितता मिली , सांचौर SDM का अचानक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *