सांचौर सब्जी मंडी में प्लास्टिक और पटाखे की दूकान में अज्ञात कारणों से लगी आग

तापडिया मार्केट सांचौर में लगी आग – गणेश प्लास्टिक नाम की दूकान में सुबह के समय आग लगी जिसके बाद 2 घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया , जल गया लाखो का सामान

सांचौर बाजार में सब्जी मंडी ( तापडिया मार्केट ) के नाम से जानी जाने वाली मार्केट में शुक्रवार को एक प्लास्टिक और पटाखे की दूकान में आग लग गयी | दुकान का नाम गणेश प्लास्टिक है जिसमे आग लगी | जानकारी के अनुसार आग से दुकान में पड़ा लाखो का सामान जलकर राख हो गया | दुकान मालिक के अनुसार लाखो का नुकसान हुआ है | हालाँकि अभी तक आग लगने का कोई कारण पता नहीं चला है , आग अज्ञात कारणों से लगी है |

 

आग लगने की सुचना मिलने पर दमकल विभाग की 2 गाडिया और 6 पानी के टैंकर घटनास्थल पर पहुचे ओए आग पर काबू पाया | घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर  व्यापर संघ अध्यक्ष हरीश सीलू  , DYSP रूप सिंह , डॉ.भूपेंद्र बिश्नोई पहुचे | व्यापारी को सांत्वना दी |

आग कब लगी , कैसे पता चला ?

तापडिया मार्केट ( सब्जी मंडी ) की सुबह की घटना
घटनास्थल पर पहुची दमकल की गाडी आग बुझाते हुए

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोजाना की तरह ही करीब साढ़े 9 बजे के आस-पास मार्केट की कुछ दुकाने खुल गयी थी और कुछ लोग आ रहे थे और दुकाने खोल रहे थे इसी दौरान तापडिया मार्केट ( सब्जी मंडी ) की एक दुकान से आग की लपटे दिखाई देने लगी | जिसके तुरंत बाद वहा के व्यापारियों ने दमकल विभाग को इसकी सुचना दी | और स्थानीय लोगो ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए | जिसके बाद दमकल विभाग की 2 गाडिया और पानी के टैंकर वहा पहुचे और आग पर काबू पाना शरू किया | जिसके बाद करीबन 2 घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया |

दुकान मालिक गणपत पुरोहित करोला ने बताया कि आग लगने से दूकान में पड़ा लाखो का माल जल गया है | लेकिन आग लगने के कोई कारण का पता नहीं चला है | अज्ञात कारणों से आग लगी है | दुकान मालिक ने कहा कि दुकान में प्लास्टिक का सामान , पटाखे और अन्य सामान पड़ा था जो पूरी तरह जल चुका है | आग लगने के बाद सोशल मीडिया के जरिये जानकारी लगभग पुरे शहर में फ़ैल चुकी थी जिसके चलते मौके पर काफी लोगो की भीड़ एकत्रित हो गयी | घटनास्थल पर पुलिस टीम भी पहुची जिनके द्वारा भीड़ को और वाहनों को घटनास्थल से दूर रखा |
हालाँकि आग सुबह के समय लगी जिसके चलते घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाडिया समय पर पहुची क्योकि सुबह के समय ज्यादा ट्रैफिक नहीं होता | हालाँकि तापडिया मार्केट के आस-पास दिन में रोजाना सैकड़ो की भीड़ रही है और वाहनों के चलते कभी-कभी ट्रैफिक भी हो जाता है , ऐसे में अगर दिन में आग लगी होती तो हादसा बड़ा भी हो सकता था क्योकि ट्रैफिक के चलते दमकल की गाडियो को आते-आते काफी समय हो जाता |

आगजनी की इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर अधिशाशी अधिकारी श्रवण जाट , एडीशनल SP दशरथ सिंह , सांचौर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह , नगर पालिका सफाई निरीक्षक विजय पुरोहित , हेड कांस्टेबल चुनीलाल , सुरेश देवासी , पीसी पूनिया और जगदीश शारदा , पुलिस प्रशासन , नगर पालिका के कर्मचारी और बाद बड़ी संख्या में व्यापारी और आमजन मौके पर पहुंचे |

 

यह भी पढ़े – स्वास्थ्य केंद्र दवा वितरण में अनियमितता मिली , सांचौर SDM का अचानक निरीक्षण

Sanchore News Today – सांचौर क्षेत्र के नवनियुक्त SDM संजीव खेदर ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया , जिसके अंतर्गत अस्पताल में परिसर और प्रसव कक्ष में सफाई की व्यवस्था सही तौर पर नहीं पाई गयी | साथ ही साथ मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही निशुल्क दवाई वितरण प्रणाली में अनियमितता पाई गयी | जिसके चलते SDM संजीव खेदर ने चिकित्सा अधिकारियो को अपनी नाराजगी जताते हुए कठोर निर्देश दिए ….

 

Sanchore News  : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

 

 

 

Spread the love

4 thoughts on “सांचौर सब्जी मंडी में प्लास्टिक और पटाखे की दूकान में अज्ञात कारणों से लगी आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *