Sanchore News – प्रेमी जोड़ा सुसाइड मामले में नहीं मिला युवती का शव

Sanchore News – नर्मदा नहर में कूदे प्रेमी जोड़े में से युवक का शव दो दिन पहले मिल गया लेकिन अभी तक युवती का शव नहीं मिल पाया है , तलाश जारी

नर्मदा नहर सांचौर में कूदे प्रेमी जोड़े में से युवक का शव दो दिन पहले ही मिल गया था , लेकिन अभी तक नाबालिग युवती का शव नहीं मिल पाया है | SDRF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन नहर में पानी अधिक मात्रा में होने के कारण दिक्कत हो पा रही है | नहर में पानी के बहाव के चलते शव के आगे खिसकने की भी सम्भावना है | SDRF टीम द्वारा शव को ढूंढने के काफी प्रयास किये गये लेकिन अभी तक शव नहीं मिला जिसके चलते गुजरात के वडोदरा से NDRF टीम को बुलाया गया जिसके द्वारा अब सर्च अभियान चलाया जाएगा |

आइये जानते है सम्पूर्ण घटना के बारे में

सांचौर क्षेत्र के गाँव मीठी बेरी के पास एक प्रेमी जोड़ा ( युवक – युवती ) नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में कूद गया | घटना शनिवार दोपहर करीबन 3 बजे के आस-पास की है |दोपहर जब प्रेमी जोड़ा नहर में कूदा तो जानकारी मिलने पर युगल के परिजन मौके पर पहुचे | जिसके बाद घटना की जानकारी के अनुसार प्रशाशन भी मौके पर पंहुचा | फ़िलहाल दोनों शवों की तलाश जारी की जा रही है |

घटना के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ Click करें 

युवक पोपट राम पुत्र पारसा राम भील निवासी गाँव हरियाली जिसका एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था | शनिवार के दिन सुबह से ही दोनों घर से गायब थे | जिसके चलते दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे , इसी बीच प्रेमी जोड़ा मीठी बेरी नर्मदा नहर पर पंहुचा जिसके पीछे-पीछे इनके परिजन भी वहा पहुच गये | परिजनों के देखते-देखते प्रेमी युगल ने नहर में छलांग लगा दी | पहले नाबालिग लड़की ने छलांग लगायी और बाद में पोपट राम ने छलांग लगा दी | परिजनों के आँखों देखते दोनों ने छलांग लगायी चिल्लाने की आवाज के चलते आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए | जिसके बाद एक युवक दुर्गा राम जिसने दोनों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी | और पोपट राम दुर्गा राम के हाथ में आ गया | जिसके कारण पोपट राम ने दुर्गा राम का गला पकड़ लिया जिससे दोनों ही डूबने लगे जिसके चलते दुर्गा राम ने लड़के को छोड़ दिया | और बाहर आ गया |

युवक का शव दो दिन पहले ही मिल गया लेकिन युवती का शव अभी तक नहीं मिल पाया है | SDRF टीम और NDRF टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन घटना के बाद करीबन 4 दिन हो गये लेकिन अभी तक शव नहीं मिल पाया है युवक का शव दो दिन पहले ही मिल गया था | ऐसे में पुलिस , SDRF और NDRF तीनो ग्रुप इस सर्च ऑपरेशन में जुड़े है | सोमवार तक SDRF टीम ने शव की तलाश की लेकिन सफलता नही मिलने पर वडोदरा से NDRF की टीम को बुलाना पड़ा |

सम्बंधित खबरे 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sanchore News : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

Spread the love

2 thoughts on “Sanchore News – प्रेमी जोड़ा सुसाइड मामले में नहीं मिला युवती का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *