Sukhram Bishnoi Sanchore जिला बनने के बाद पहली बार पहुचे मुंबई

सांचौर को जिला घोषित करने के बाद  पहली बार राज्यमंत्री Sukhram Bishnoi ने मुंबई की यात्रा की। प्रवासियों ने उनका विल्सन स्कूल प्रांगण , खेतवाड़ी और चरनी रोड पर कार्यक्रम आयोजित करके स्वागत किया। जिसमे कई सारे लोग उपस्थित रहे |

Sukhram Bishnoi , Sanchore को जिला बनाने के बाद पहली बार मुंबई यात्रा पर पहुचे , जहा कार्यक्रमों का आयोजन कर शानदार स्वागत किया गया

विल्सन स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान , बिश्नोई ने प्रवासियों को संबोधित किया और सांचौर विधानसभा को जिला घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय लेने पर राज्य के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह क्षेत्र के ज्यादातर युवाओं का प्रवास रहता है | ऐसे में जब किसी बड़े काम के लिए घर आना पड़ता है तो उन्हें सरकारी काम-काज के लिए जालोर जाना पड़ता था |

लेकिन अब जब मुख्यमंत्री ने सांचौर को जिला बना दिया है तो सरकारी कामकाज सांचौर में ही संपन्न हो जायेगा | जिससे कई लोगो को सुविधाए भी होंगी | और प्रवास में रहने वाले लोगो का कामकाज सांचौर मुख्यालय में ही हो जायेगा |

यह भी पढ़े – Sanchore News 8-10 बदमाशो ने रात में होटल में की तोड़-फोड़ , Video 

Sanchore News : एक होटल में 10 से अधिक बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी
बदमाशो द्वारा की गयी तोड़-फोड़ की cctv फुटेज

Sanchore News : एक होटल में 10 से अधिक बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी और होटल मालिक की जेब से 30 हजार रुपए निकाल लिए । साथ ही होटल के बाहर खड़ी गाड़ी के कांच तोड़े और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला Sanchore का है….More

ABOUT SANCHORE DISTRICT / SANCHORE PIN CODE – CLICK HERE

जनसभा को संबोधित किया

इस दौरान , राज्यमंत्री Sukhram Bishnoi ने कई जगहों पर आम सभाओं को संबोधित किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि में आप सभी का आभार व्यक्त करता हु जो आपने इतने बडे कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद बिश्नोई स्पोर्ट्स क्लब मुंबई की ओर से भायंदर के सचिन तेंदुलकर स्टेडियम में आयोजित बिश्नोई प्रीमियर लीग 2023 में भी शामिल हुए।

राज्यमंत्री ( Sukhram Bishnoi ) ने अनेक स्थानों पर स्वागत समारोह में भाग लिया , जिनमें शामिल हैं –

  1. जीतो अहिंसा हाफ मैराथन
  2. बिश्नोई समाज धर्मशाला
  3. दूसरी सुथार गली ,
  4. मुंबई 4
  5. केरिया चारणीम प्रवासी मित्र मंडल
  6. श्री नागेश्वर सभागृह
  7. गोलदेवल मंदिर के सामने
  8. पहला कुम्भारवाड़ा ,
  9. श्रीयादे माताजी समाज
  10. अमन हाउस
  11. तीसरा कुम्भारवाडा

 

इस दौरान – पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा , स्थानीय MLA अमीन पटेल , मुंबई कांग्रेस महासचिव हीरा भाई देवासी , मुंबई कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील नरसाले , दक्षिण मुंबई कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मांजेरकर , फ़ॉम अध्यक्ष जीतू शाह , पूर्व मासमा अध्यक्ष पृथ्वी जैन , महेंद्र अंगारा ,  खंगाराराम पुरोहित ( सरपंच खिरोड़ी ) , हरचंद देवासी डेलीगेट , महादेव पूरी ( सरपंच गुड़ाहेमा ) और जालाराम लोमरोड ( अध्यक्ष मुंबई बिश्नोई समाज ) सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे |

जिला बनाने के क्या-क्या फायदे होते है आइये जानते है उनमे से कुछ –

जिला बनाने के कई फायदे होते हैं। कुछ मुख्य फायदों को इस प्रकार देखा जा सकता है:

  1. बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं : जिला बनने के बाद , क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। जिला विभाग अधिकारियों का नेटवर्क बनाया जाता है , जो स्थानीय लोगों की मदद करते हैं और समस्याओं का समाधान प्रदान करते हैं।
  2. विकास के लिए विशेष योजनाएं : जिला के रूप में , सरकार विशेष योजनाएं और कार्यक्रम लागू करती है , जो विकास के लिए एक बेहतर राह साबित हो सकती है । इससे स्थानीय लोगों को विकास और वृद्धि की संभावनाएं मिलती हैं।
  3. स्थानीय निकायों का समर्थन : जिला बनने के बाद , स्थानीय निकायों को स्वतंत्रता मिलती है , जो उन्हें अपने विकास कार्यक्रमों को स्वतंत्र रूप से प्रबंधित करने की अनुमति देती है।
  4. न्याय के लिए बेहतर संभावनाएं : जिला बनने से , न्याय के लिए बेहतर संभावनाएं होती हैं। जिला न्यायालय और अन्य संबंधित संस्थाओं की उपलब्धता से , स्थानीय लोगों को अधिक न्याय और सुविधाएं मिलती हैं।
  5. व्यवसाय के लिए सुविधाएं : स्थानीय व्यवसायों को अधिक सुविधाएं मिलती हैं। उन्हें अधिक नए बाजारों तक पहुंचने की संभावनाएं मिलती हैं और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता जिसके द्वारा और भी अधिक उन्नयन करने की संभावनाएं होती हैं।

 

 

Spread the love

One thought on “Sukhram Bishnoi Sanchore जिला बनने के बाद पहली बार पहुचे मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *