हाड़ेचा पहुचे दिलेर मेंहदी ( मशहूर सिंगर ) – अयोध्यानगरी हाडेचा

हाड़ेचा पहुचे दिलेर मेंहदी ( मशहूर सिंगर ) – अयोध्यानगरी हाड़ेचा में कीर्ति स्तम्भ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में

सांचौर क्षेत्र के हाडेचा में गुरुवार रात को मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर दिलेर मेंहदी ने प्रस्तुति दी | सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे श्रोतागण | सांचौर के हाडेचा में जैन मंदिर कीर्ति स्तम्भ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरूवार रात को अयोध्यानगरी ( हाडेचा में ) के विनीतानगरी पंच कल्याणक मंडप में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर दिलेर मेंहदी में प्रस्तुति दी | हाड़ेचा पहुचे दिलेर मेंहदी द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे | गुरूवार शाम को करीब 8 बजे जब लोगो को यह जानकारी मिली कि मशहूर सिंगर दिलेर मेंहदी आने वाले है तो करीब ढाई सौ बीघा में फैली अयोध्या नगरी में लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी | काफी तादात में लोगो के जमा होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा |

हाड़ेचा पहुचे दिलेर मेंहदी ( मशहूर सिंगर )

दिलेर मेंहदी हाड़ेचा पहुचे और पहुचने के बाद सबसे पहले जैन संत विजय सोम सुंदर सूरी , विजय राजशेखर सूरी , विजय रत्नाकर सूरी और विजय योग तिलक सूरी से मिले और उनके आशीर्वाद लिए | बाद में वे अयोध्या नगरी के विनीता नगरी मंडप में पहुचे जहा भजन संध्या आयोजित की गई | मंडप में पहुचने के बाद मेंहदी ने जैन संगीत सम्राट नरेन्द्र वाणीगोता के साथ मिलकर भजनों की प्रस्तुति दी | उन्होंने कुछ प्रस्तुतिया जैसे नाचेंगे गायेंगे हाडेचा नगरी में .. , आजा आजा आ रहे आ रहे … , हरे हरे भक्तो कनक भुवन जी आए …. , प्रभु का नाम जपते साईं नाम जपते बोलो … , गुरु मेरे कनक है गुरु मेरे भुवन है गुरुओ ने मिलके कमाल करदी …. , करने को दर्शन आया जब हाडेचा … जैसे एक से बेहतर एक भजन सुनाये | इन भजनों के चलते काफी देर तक श्रोतागण भी वहा मौजूद रहे और भजनों में घुल-मिल गये | कार्यक्रम में जैन संगीत सम्राट नरेन्द्र वाणीगोता , जयेश भंसाली , दिनेश भंसाली , जयंती डोसी , किरण भंसाली किशोर जैन , अशोक अरण्य सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे |

भोजन की विशाल व्यवस्था 

हाडेचा में जैन मंदिर के कीर्ति स्तम्भ का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव करीब 9 दिन तक चला जिसके अंतर्गत हर एक दिन भोजन की व्यवस्था रखी गयी | लेकिन आज के दिन फले चूंदडी में करीब सवा लाख लोगो के भोजन की व्यवस्था की गयी है | इतनी बड़ी तादात में भोजन की व्यवस्था बड़े पैमाने पर की गयी जिसके लिए अलग से बड़े-बड़े टेंट लगाये गये | जिसके चलते बड़ी संख्या होने के बावजूद भी भोजन व्यवस्था आसानी से सम्पूर्ण होगी |

आज के दिन विराजमान होंगे भगवान अभिनन्दन स्वामी

हाडेचा गाँव में 9 मंजिला कीर्ति स्तम्भ जो पिछले करीब 32 साल से बन रहा था जिसकी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 27 जनवरी से शुरू हुआ था | जिसके बाद हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे थे | जिसके अंतर्गत अयोध्या नगरी के राजा संवर के कार्यकाल का चित्रण किया जा रहा है | धर्मेश मेहता ( डायरेक्टर ऑफ़ तारक मेहता का उल्टा चश्मा ) के निर्देशन में प्रतिष्ठा के अंतिम दिन शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में मूलनायक अभिनन्दन स्वामी आदि जिन बिम्बों , गुरु बिम्बों , माणिभद्रवीर एवं क्षेत्रपाल मूर्तियों की स्थापना की जायेगी | स्थापना के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलो की वर्षा की जाएगी और साथ ही हाथी पर बैठकर तोरण वंदना की जाएगी |

यह भी पढ़े – जोधपुर में बदमाशो ने नकली खिलौने वाली बन्दूक के सहारे दो लोगो से लाखो रूपए लूट लिए | घटना को अंजाम देने में 4 बदमाश सहित एक नाबालिग भी शामिल है | पांचो ने मिलकर खिलौने वाली बन्दूक के सहारे 2 जनवरी को 2.50 लाख और अगली बार 16 जनवरी को 2 लाख 20 हज़ार रूपए लूट लिए | लूट की इन वारदातों के लिए आरोपियों ने महीने पहले ….

और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें  

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “हाड़ेचा पहुचे दिलेर मेंहदी ( मशहूर सिंगर ) – अयोध्यानगरी हाडेचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *