5 Gas cylinder फटे : 2 बच्चो की मौत 60 घायल , भुंगरा जोधपुर

शादी समरोह में 5 Gas cylinder फटे 2 बच्चो की मौत हुई और 60 लोग आये चपेट में जिनका इलाज़ जारी , झुलसे लोगो में दुल्हे समेत उनके माता पिता भी थे

गुरूवार के दिन हुई यह घटना राजस्थान के जोधपुर जिले में शेरगढ़ के पास भुंगरा गाँव की है जहा शादी के फंक्शन में 5 Gas cylinder फटे जिससे अफरा-तफरी मच गयी | हादसे में 2 बच्चो की मौत हो गयी साथ में 60 लोग भी झुलसे जिसमे दुल्हे समेत उनके माता-पिता भी शामिल है | हालाँकि बारात रवाना होने वाली ही थी लेकिन Gas cylinder फटने से वहा अफरा-तफरी मच गयी | शादी का यह उत्सव तख़्त सिंह के यहाँ था जहा से बारात रवाना होने वाली थी लेकिन उतने में यह घटना घटित हो गयी | जख्मी लोगो को इलाज़ के लिए ले जाया गया |

घटना की खबर मिलने पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता अस्पताल पर पहुचे | डॉ SN Medical College के principal दिलीप ने बताया की झुलसे लोगो में से करीब 51 मरीजो को महात्मा गाँधी हॉस्पिटल जोधपुर में एडमिट करवाया गया है | इन मरीजो में से 8 ऐसे है जिनका शरीर लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गया है | हादसे में 5 साल और एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गयी |

हादसे वाली जगह पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे हालाँकि वहा से बारात रवाना होने वाली थी लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया | घटना वाली जगह पर काफी संख्या में बाराती मौजूद थे | जख्मी लोगो को शेरगढ़ में लाया गया | और वहा से कुछ गंभीर मरीजो को आगे जोधपुर refer किया गया |

गाँव के SP अनिल कायल ने बताया की कुल 5 Gas cylinder फटे जिसके कारण इतना भयानक हादसा हुआ | खाना बनाते समय एक Gas cylinder से गैस लीक हुई जिससे उसने आग पकड़ ली जिससे पास में रखे हुए Gas cylinder ने भी आग पकड़ ली जिससे कुल 5 Gas cylinder ने आग पकड़ ली और हादसा और भयानक हो गया | जिस समय हादसा हुआ वहा लगभग 100 लोग उपस्थित थे | खबर के अनुसार बताया गया की जहा यह घटना हुई वहा कुछ महिलाये बैठ कर बाते कर रही थी लेकिन उतने में एक Gas cylinder ब्लास्ट होकर उनके उपर गिर गया | जिससे काफी संख्या में महिलाये घायल हुयी | घटना की जानकारी प्राप्त होने पर RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत और MLA मनीषा पंवार , शेरगढ़ MLA मीना कँवर भी हॉस्पिटल पहुची |

घायलों को जोधपुर refer किया गया जिससे जोधपुर के महात्मा गाँधी अस्पताल में भी अफरा-तफरी मच गयी | एक के बाद एक मरीज़ को लाया गया जो आग से झुलसे थे जिन्हें देख मरीजो में भी अफरा-तफरी मच गयी | हालाँकि इस घटना के बारे में पहले से ही अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया था |

5 Gas cylinder फटे  : 2 बच्चो की मौत 60 घायल , भुंगरा जोधपुर

झुलसे लोगो में – सुरेन्द्र सिंह [ दूल्हा ] , दुल्हे के पिता शक्ति सिंह , माँ दाकु कँवर , बहन रसाला कँवर , भाई – भाभी और 2 भतीजे एपी और रतन |

इन मरीजो का इलाज़ जारी –

डिंपल [13] , कावेरी [19] , कंचन कँवर [45] , गवरी कँवर [40] , रुकमा कँवर [40] , सुरेन्द्र सिंह [30] , साजन कँवर [56] , रावल राम [ 18] , मगाराम [19] , जस्सा कँवर [36] , सूरज कँवर [50] , कनक कँवर [45] , प्रकाश [16] , सुरेन्द्र सिंह [25] , धापू कँवर [15] , सज्जन कँवर [10], पप्पू कँवर [30] , किरण [40] , महेश पाल [8] , रसल कँवर [29] , तेज सिंह [50] , दिलीप कुमार [24] , सज्जन कँवर [35]  , सुगम कँवर [35] , अनची कँवर [40], पूनम [25], दुर्ग सिंह [26] , संगत सिंह [50] , उम्मेद [30] , सुआ कँवर [60] इनका अस्पताल में इलाज़ चल रहा है |

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दुःख जताया

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने घटना पर अपना शोक जताया | दोनों मंत्रियो ने कलेक्टर से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की | मरीजों के उपचार में कोई कमी ना आये इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए |

जोधपुर में 2 महीनो के अन्दर यह दूसरा Gas cylinder ब्लास्ट है | इससे पहले पहला धमका 8 अक्टूबर को gas रिफिलिंग के दौरान कीर्ति नगर में हुआ जिसमे भी एक दजन से ज्यादा लोग झुलसे थे और 5 से ज्यादा की मौत हो गयी थी |

और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें   

 

 

Spread the love

One thought on “5 Gas cylinder फटे : 2 बच्चो की मौत 60 घायल , भुंगरा जोधपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *