नहर में गिरा युवक : नर्मदा नहर में पैर फिसलने से गिरा युवक

सांचौर नर्मदा नहर में गिरा युवक , नहर पर पाइप ठीक कर रहा था युवक पैर फिसलने से हुई घटना , अभी तक नहीं मिला शव

सांचौर में मीठी बेरी के पास नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में एक अधेड़ के गिरने की खबर मिली | जिसकी जानकारी मिलने पर देर शाम तक नहर में शव के लिए खोजबीन की गयी लेकिन शव नहीं मिला | फ़िलहाल गुरूवार को SDRF की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जाएगा |

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पाबू सिंह निवासी जाखल नर्मदा नहर पर पाइप ठीक कर रहा था इसी दौरान वह पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया | नहर में गिरते हुए युवक को आस-पास के लोगो ने देख लिया और उसे बाहर निकालने के कई प्रयास किये लेकिन वे असफल रहे | तत्पश्चात आमजन ने पुलिस और प्रशाशन को घटना की जानकारी दी | जानकारी मिलने पर चितलवाना एसडीएम हनुमाना राम और पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुचे | पहुचने के बाद स्थानीय लोगो और गोताखोरों की मदद से नहर में शव की खोजबीन शुरू की लेकिन क़ाफ़ी देर तक खोजबीन करने के बाद भी शव नहीं मिला और शाम हो गयी |

घटना की जानकारी जब राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे डॉ. भूपेंद्र बिश्नोई को हुई तो वे भी मौके पर पहुचे | परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली | भूपेंद्र बिश्नोई ने चितलवाना थानाधिकारी पर बदसलूकी के आरोप लगाये | भूपेंद्र बिश्नोई ने बताया कि चितालावाना थानाधिकारी भगवान सिंह ने मृतक के परिजनों को बयान लेने के लिए बुलाया , जिस पर मैंने कहा की पहले शव को बाहर निकालो बाद में बयान दर्ज कर लेना इतना कहने के बाद थानाधिकारी ने मेरे साथ अनुचित व्यवहार से बात की | डॉ . बिश्नोई ने थानाधिकारी को लताड़ लगायी और आला अधिकारीयो को अवगत कराया |

घटना की जानकारी जब राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे डॉ. भूपेंद्र बिश्नोई को हुई तो वे भी मौके पर पहुचे |

डॉ. भूपेंद्र बिश्नोई के अनुसार उन्होंने थानाधिकारी को कहा कि पहले शव को बाहर निकालो फिर परिजनों से बयान दर्ज करवा लो | इतना कहने पर थानाधिकारी ने अनुचित व्यवहार से बातचीत करना शुरू कर दिया | डॉ. बिश्नोई ने बताया कि उच्च अधिकारियो को इस मामले की जानकारी दी गयी |

इसी पर चितलवाना थानाधिकारी भगवान सिंह ने भी कहा कि नर्मदा नहर में गिरा एक युवक जिसकी खबर मिलने के बाद मै वहा पंहुचा , इस दौरान जब भूपेंद्र बिश्नोई वहा पहुचे तो मुझे भला-बुरा कहने लगे और बदसलूकी करने लगे |

यह भी पढ़े – मंगलवार को शुरू हुई इस बैठक की शुरुवात में ही कांग्रेस पार्षद बीरबल बिश्नोई ने पिछली बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी लेकिन जिसका कोई जवाब किसी भी अधिकारी के पास नहीं था | जिसके चलते पार्षद बीरबल बिश्नोई , विक्रम गवारिया , दिलीप राठी , हरीश परमार , श्रवण कुमार सोनी और सुरेश माहेश्वरी बैठक में वेल में ही धरने पर बैठ गये तथा इनके द्वारा पालिका के अधिकारियो और कार्मिको के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी …..

सांचौर नगरपालिका में हंगामा : बैठक में भ्रष्टाचार के विरोध में पार्षदों ने किया धरना , बजट की प्रतिया फाड़ी गयी
सांचौर नगरपालिका में हंगामा : बैठक में भ्रष्टाचार के विरोध में पार्षदों ने किया धरना , बजट की प्रतिया फाड़ी गयी

 

 

 

 

 

 

 

 

Sanchore News : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

Spread the love

One thought on “नहर में गिरा युवक : नर्मदा नहर में पैर फिसलने से गिरा युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *