नर्मदा नहर मुख्य कैनाल में एक प्रेमी जोड़े ने लगायी छलांग – सांचौर

नर्मदा नहर मुख्य कैनाल में एक प्रेमी जोड़े ने लगायी छलांग काफी देर तक सर्च करने पर भी नहीं मिले दोनों के शव

सांचौर क्षेत्र के गाँव मीठी बेरी के पास एक प्रेमी जोड़ा ( युवक – युवती ) नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में कूद गया | घटना शनिवार दोपहर करीबन 3 बजे के आस-पास की है |

दोपहर जब प्रेमी जोड़ा नहर में कूदा तो जानकारी मिलने पर युगल के परिजन मौके पर पहुचे | जिसके बाद घटना की जानकारी के अनुसार प्रशाशन भी मौके पर पंहुचा | फ़िलहाल दोनों शवों की तलाश जारी की जा रही है |

प्रेमी जोड़ा कौन था 

युवक पोपट राम पुत्र पारसा राम भील निवासी गाँव हरियाली जिसका एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था | शनिवार के दिन सुबह से ही दोनों घर से गायब थे | जिसके चलते दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे , इसी बीच प्रेमी जोड़ा मीठी बेरी नर्मदा नहर पर पंहुचा जिसके पीछे-पीछे इनके परिजन भी वहा पहुच गये | परिजनों के देखते-देखते प्रेमी युगल ने नहर में छलांग लगा दी | पहले नाबालिग लड़की ने छलांग लगायी और बाद में पोपट राम ने छलांग लगा दी | परिजनों के आँखों देखते दोनों ने छलांग लगायी चिल्लाने की आवाज के चलते आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए | जिसके बाद एक युवक दुर्गा राम जिसने दोनों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी | और पोपट राम दुर्गा राम के हाथ में आ गया | जिसके कारण पोपट राम ने दुर्गा राम का गला पकड़ लिया जिससे दोनों ही डूबने लगे जिसके चलते दुर्गा राम ने लड़के को छोड़ दिया | और बाहर आ गया |

घटना की जानकारी मिलने के बाद सांचौर एडिशनल एसपी दशरथ सिंह , DYSP रूप सिंह , चितलवाना तहसीलदार रायमलराम चौधरी , और भू निरक्षक वेरसी राम मौके पर पहुचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश शुरू की काफी देर तक ढूंढने के बाद भी शव नहीं मिले और शाम भी हो गयी | शवों को निकालने के लिए SDRF की टीम को भी वापस बुलाया जायेगा |

सप्ताह की यह दूसरी घटना

इस सप्ताह की यह दूसरी घटना है | नर्मदा नहर में पिछले कुछ समय से पानी काफी मात्रा में चल रहा है | जिसके कारण इसमें शवों को ढूंढने में काफी दिक्कत आ रही है | सप्ताह की पहली घटना जिसमे एक अधेड़ पाबू सिंह निवासी जाखल जो नहर के पास पाइप को ठीक कर रहे थे और पैर फिसलने के कारण वे अन्दर गिर गये | जिनका शव करीबन 50 घंटे बाद नहर में घटनास्थल से 7 किमी दूर मिला था | इस सप्ताह की यह दूसरी घटना है जिसके लिए SDRF टीम को बुलाया जायेगा |

यह भी पढ़े – नहर में गिरा युवक : नर्मदा नहर में पैर फिसलने से गिरा युवक ,

नहर में गिरा युवक - नर्मदा नहर में एक अधेड़ व्यक्ति गिर गया , पैर फिसलने से गिरा
शाम तक खोजबीन के बाद भी नहीं मिला नहर में गिरे युवक का शव

नर्मदा नहर में पैर फिसलने से गिरा युवक , पाबू सिंह निवासी जाखल नर्मदा नहर पर पाइप ठीक कर रहा था इसी दौरान वह पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया | नहर में गिरते हुए युवक को आस-पास के लोगो ने देख लिया और उसे बाहर निकालने के कई प्रयास किये लेकिन वे असफल रहे | तत्पश्चात आमजन ने पुलिस और प्रशाशन को घटना की जानकारी दी | जानकारी मिलने पर चितलवाना एसडीएम हनुमाना राम और पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुचे | पहुचने के बाद स्थानीय लोगो और गोताखोरों की मदद से नहर में शव की खोजबीन शुरू की लेकिन क़ाफ़ी देर तक खोजबीन करने के बाद भी शव नहीं मिला और शाम हो गयी….

Sanchore News : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

 

Spread the love

3 thoughts on “नर्मदा नहर मुख्य कैनाल में एक प्रेमी जोड़े ने लगायी छलांग – सांचौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *