राजस्थान के 50 जिले : 19 नए जिलो की घोषणा के बाद अब 50 जिले

राजस्थान के 50 जिले : 19 नए जिलो की घोषणा के बाद राजस्थान में अब 50 जिले और 10 संभाग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में 19 नए जिले और 3 नये संभाग की घोषणा की है | जिसके बाद भी राजस्थान 50 जिलो वाला राज्य रहेगा | क्योकि जयपुर को तोड़ कर जयपुर-दक्षिण और जयपुर-उत्तर , साथ ही जोधपुर को भी जोधपुर-पूर्व और जोधपुर-पश्चिम में बांटा गया है |  मौजूदा जयपुर (संयुक्त) और जोधपुर (संयुक्त) का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा । इसलिए पहले 31 जिलो को माना जाये और गठन के बाद 19 जिलो को माना जाये तो कुल 50 जिले होते है | इसलिए अब राजस्थान 50 जिलो वाला राज्य कहलायेगा |

राजस्थान के 50 जिले –

राजस्थान के 50 जिले : विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा 19 नए जिलो की घोषणा के बाद राजस्थान में अब 50 जिले और 10 संभाग  

  1. श्रीगंगानगर
  2. अनूपगढ़
  3. बारां
  4. बूंदी
  5. धौलपुर
  6. हनुमानगढ़
  7. करौली
  8. चितौडगढ़
  9. डूंगरपुर
  10. सवाई माधौपुर
  11. गंगापुर सिटी
  12. सिरोही
  13. दौसा
  14. जयपुर उत्तर 
  15. जयपुर दक्षिण 
  16. दूदू
  17. कोटपुतली-बहरोड़ 
  18. झुंझुनू
  19. अजमेर
  20. केकड़ी
  21. ब्यावर
  22. भीलवाडा
  23. शाहपुरा
  24. सीकर
  25. नीम का थाना
  26. झालावाड
  27. कोटा
  28. बांसवाडा
  29. प्रतापगढ़
  30. राजसमन्द
  31. बाड़मेर
  32. बालोतरा
  33. जालोर
  34. सांचौर 
  35. भरतपुर
  36. डीग 
  37. जोधपुर पूर्व 
  38. जोधपुर पश्चिम
  39. फलौदी
  40. अलवर
  41. खैरथल
  42. नागौर
  43. डीडवाना-कूचामन
  44. टोंक
  45. उदयपुर
  46. सलूंबर
  47. बीकानेर
  48. चुरू
  49. जैसलमेर
  50. पाली

राजस्थान के 10 संभाग

  1. जयपुर
  2. जोधपुर
  3. कोटा
  4. अजमेर
  5. बीकानेर
  6. भरतपुर
  7. उदयपुर
  8. बांसवाडा 
  9. सीकर 
  10. पाली
     

Read also 

Sanchorenews – Sanchore Bana Jila ( Sanchore District ) : मुख्यमंत्री ने की घोषणा

राजस्थान की आबादी दोगुना

एक अनुमान के अनुसार राजस्थान की कुल आबादी लगभग 8 करोड़ हो गयी है | देखा जाये तो पिछले 30 सालो में यह दोगुनी हो गयी है | पिछले 30 सालो में आबादी दोगुनी हो गयी लेकिन जिले केवल 7 ही बढे | साल 1981 तक राजस्थान में 26 जिले थे तब आबादी 3.6 करोड़ थी | और आज आबादी 8 करोड़ से भी ऊपर है फिर भी अभी तक 33 जिले ही बन पाए थे | देखा जाए तो जनसँख्या की तुलना में जिलो की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुयी , जिस प्रकार होनी चाहिए थी | लेकिन फिर भी 17 मार्च 2023 को विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिलो और 3 नए संभागो की घोषणा की | जिसके बाद अब राजस्थान में 50 जिले होंगे | पहले के 31 जिले गिने और अब 19 तो कुल 50 होते है | ऐसा इसलिए क्योकि मौजूदा जयपुर (संयुक्त) और जोधपुर (संयुक्त) का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा । इसलिए पहले 31 जिलो को माना जाये और गठन के बाद 19 जिलो को माना जाये तो कुल 50 जिले होते है |

नए जिलो की लिस्ट जिसमे – अनूपगढ़ ( श्रीगंगानगर ) , बालोतरा ( बाड़मेर ) , ब्यावर ( अजमेर ) , डीग ( भरतपुर ) , डीडवाना – कुचामनसिटी ( नागौर ) , दूदू ( जयपुर ) , गंगापुर सिटी ( सवाईमाधोपुर ) , जयपुर-उत्तर , जयपुर-दक्षिण , जोधपुर-पूर्व , जोधपुर-पश्चिम , केकड़ी ( अजमेर ) , कोटपुतली-बहरोड़ ( जयपुर ) , खैरथल ( अलवर ) , नीम का थाना ( सीकर ) , फलौदी ( जोधपुर ) , सलूम्बर ( उदयपुर ) , सांचौर ( जालोर ) ,शाहपुरा ( भीलवाडा ) नए जिले होंगे |

तीन नए संभाग की भी घोषणा की गयी | जिसमे सीकर , पाली और बांसवाडा सम्मिलित है | इन तीनो नए संभाग मुख्यालयों के अंडर में कौन-कौन से जिले सम्मिलित होंगे इसका अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है | शेखावटी से सीकर को , मारवाड़ से पाली को और मेवाड़ से बांसवाडा को संभाग घोषित किया |

Another Sanchore news – सांचौर को बनाया जिला ( Sanchore District ) : मुख्यमंत्री ने की घोषणा , राजस्थान में अब 50 जिले

शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए 19 जिले और 3 संभाग बनाने की घोषणा की | राजस्थान में अब नए 19 जिले और 3 संभाग | सांचौर ( sanchore district ) को बनाया जिला

Sanchore News  : सांचौर समाचार | जिला सांचौर ( Sanchore District ) | राजस्थान | देश-विदेश । | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

 

Spread the love

One thought on “राजस्थान के 50 जिले : 19 नए जिलो की घोषणा के बाद अब 50 जिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *