राजस्थान प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा : सर्दी का असर होने लगा कम

राजस्थान प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा : सर्दी का असर होने लगा कम

राजस्थान प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है | प्रदेश के कई शहरो में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ा जिससे सर्दी का असर कम होने लगा | जिसकी वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरो में रात में तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला गया | मौसम एक्सपर्ट के अनुसार कड़ाके की ठण्ड जो दिसम्बर के बीच के दिनो में महसूस होती थी उसके लिए 7-8 दिन और इंतज़ार करना पड सकता है | इसका कारण यह है की उत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय नहीं होगा जिसके चलते उत्तर भारत के राज्यों में भारी मात्रा में हिमपात और बरसात होती है |

राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात की जाये तो उसका रात का तापमान बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस पहुच गया | तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन सुबह-शाम हल्की-हल्की ठंडी हवाए चलनी शुरु हो गयी इस अनुसार तापमान घटना चाहिए लेकिन टेम्प्रेचर बढ़ा है | यहां रात का तापमान तो बढ़ा साथ ही साथ दिन का तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया |

राजधानी जयपुर के साथ-साथ आज भीलवाडा , सीकर , कोटा , बूंदी , उदयपुर , जोधपुर , नागौर , बारां , डूंगरपुर और जालोर में भी तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा | भीलवाडा में पहली दफा कम से कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ | इससे पहले यहा तापमान पिछले 10-11 दिनों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा | भीलवाडा की तरह ही सीकर में भी न्यूनतम तापमान पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचा |

तापमान घटने के बजाय बढ़ा

Normally 10 दिसम्बर के बाद प्रदेश के अधिकतर जिलो में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है | और चुरू , माउन्ट आबू और फतेहपुर में तो पारा जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुच जाता है | लेकिन इस बार एसा नहीं हुआ हालाँकि माउन्ट आबू में शुरुवाती दिनों में पहले जैसा तापमान मिला जो अभी बदल गया है | क्योकि माउन्ट आबू में इस बार शुरुवात के 3 दिनों में ही जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान रहा उसके बाद 1 या उससे ज्यादा ही दर्ज हुआ |

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार इस बार कड़ाके की ठण्ड के लिए इंतज़ार करना होगा | एक्सपर्ट के अनुसार राजस्थान के साथ-साथ उत्तर भारत के राज्यों में भी कड़ाके की ठण्ड के लिए इंतज़ार करना होगा क्योकि इस बार उत्तर भारत में कोई सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया | इस पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में भी देखने को मिलता है जिसके चलते नवम्बर -फरवरी तक राजस्थान में ठण्ड के समय बारिश होती है | हालाँकि इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ | और ऐसा मौसम आने की सम्भावना भी नही है |

प्रदेश के प्रमुख शहरो का आज का न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

शहरन्यूनतम तापमान
अजमेर13.2
भीलवाडा11
जयपुर13.2
पिलानी7.7
सीकर10
कोटा10.7
उदयपुर12.4
बाड़मेर13.9
पाली10.6
जैसलमेर12.1
जोधपुर15.4
बीकानेर11.9
गंगानगर10
चुरू5
धौलपुर12.4
नागौर10.5
टोंक12.5
बारां10.4
चित्तौडगढ़10.1
डूंगरपुर15.7
हनुमानगढ़8.9
जालौर14.2
सिरोही14.6
करौली7.3
फतेहपुर4.5
बूंदी12.5

 

राजस्थान से जुडी और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें   

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *