मकान में मिला शव – सांचौर में निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव

मकान में मिला शव – सांचौर में निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध रूप में युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी , पुलिस जांच में जुटी

सांचौर क्षेत्र में सच विहार के सामने एक निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध रूप में युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी | मकान में शव मिलने के बाद आस-पास के लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी | पुलिस घटनास्थल पर पहुची और घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी गयी और शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया | जहा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया |

घटना की जानकारी के अनुसार सांचौर क्षेत्र में सच विहार के सामने एक मकान बन रहा है जिसके अन्दर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी | युवक श्रवण कुमार पुत्र बुद्धमल बिश्नोई , भादू और गोयतो की ढाणी गुडा हेमा का रहने वाला था | पुलिस के द्वारा शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया | और जांच शुरू कर दी गयी |

जांच के अंतर्गत घटना वाले मकान के पास अरविन्दा टेंट मोल में लगे cctv कैमेरो की जांच की गयी जिसके अन्दर यह सामने आया कि सोमवार रात करीबन 2 बजे एक युवक मकान के आस-पास घूमता हुआ दिखाई दे रहा है | जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को आगे बढाया |

एडिशनल एसपी दशरथ सिंह , DYSP रूप सिंह इंदा और सांचौर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह मौके पर पहुचे और घटनास्थल से जानकारी जुटायी |

यह भी पढ़े – सांचौर सब्जी मंडी में प्लास्टिक और पटाखे की दूकान में अज्ञात कारणों से लगी आग

सांचौर में लगी आग - गणेश प्लास्टिक नाम की दूकान में आग लगी जिसके चलते लाखो रूपए का सामान जल गया

सांचौर बाजार में सब्जी मंडी ( तापडिया मार्केट ) के नाम से जानी जाने वाली मार्केट में शुक्रवार को एक प्लास्टिक और पटाखे की दूकान में आग लग गयी | दुकान का नाम गणेश प्लास्टिक है जिसमे आग लगी | जानकारी के अनुसार आग से दुकान में पड़ा लाखो का सामान जलकर राख हो गया | दुकान मालिक के अनुसार लाखो का नुकसान हुआ है | हालाँकि अभी तक आग लगने का कोई कारण पता नहीं चला है , आग अज्ञात कारणों से लगी है |

 

Sanchore News  : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें

 

 

Spread the love

One thought on “मकान में मिला शव – सांचौर में निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *