Sanchore me hadsa – स्कार्पियो और बाइक की टक्कर 2 की मौत , दोनों मजदूर थे

Sanchore me hadsa – जहा एक स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार दोनों की मौत हो गयी , बाइक सवार दोनों युवक मजदूर थे

Sanchore से गुजरात की ओर जाने वाली रोड पर गरडाली गाँव की सीमा में एक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने बाइक तो टक्कर मार दी | टक्कर भयानक होने के कारण बाइक सवार दोनों की मौत हो गयी | दोनों युवक मजदूर थे | घटना के बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिस पर सांचौर पुलिस मौके पर पहुची , पुलिस ने दोनों शवों को राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया | सांचौर पुलिस थाना एएसआई वीरधाराम ने बताया कि घटना पर स्थित ग्रामीणों ने फ़ोन के जरिये घटना की जानकारी दी जिसमे बताया गया कि एक स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है |

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची | घटनास्थल पर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि दोनों युवक मजदूर थे जो गुजरात से सांचोर की तरफ जा रहे थे | इसी बीच सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी | जिससे बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी | दोनों युवको की पहचान के रूप में बताया कि एक वीर सिंह पुत्र कमलेश अडोखर ( मध्यप्रदेश ) और एक शिनाख्त राकेश पुत्र हुकम सिंह निवासी तुलाकापुरा भिंड मध्यप्रदेश के है |

घटना के बारे में दोनों युवको के परिजनों को जानकारी दी गयी | परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौपे जायेंगे |
पुलिस के अनुसार दोनों युवक मध्यप्रदेश के जिला भिंड के रहने वाले थे जो सांचौर के आस-पास गाँवों में कलर करने का कार्य करते थे | स्कार्पियो गाडी को छोड़ कर चालक फरार हो गया |

 

यह भी पढ़े – sanchore news – तापडिया मार्केट सांचौर में लगी आग – गणेश प्लास्टिक नाम की दूकान में सुबह के समय आग लगी जिसके बाद 2 घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया , जल गया लाखो का सामान
दुकान मालिक गणपत पुरोहित करोला ने बताया कि आग लगने से दूकान में पड़ा लाखो का माल जल गया है | लेकिन आग लगने के कोई कारण का पता नहीं चला है | अज्ञात कारणों से आग लगी है | दुकान मालिक ने कहा कि दुकान में प्लास्टिक का सामान , पटाखे और अन्य सामान पड़ा था जो पूरी तरह जल चुका है
सांचौर में लगी आग - गणेश प्लास्टिक नाम की दूकान में आग लगी जिसके चलते लाखो रूपए का सामान जल गया

 

Sanchore News  : सांचौर समाचार | जालोर | राजस्थान | देश-विदेश | अन्य खबर जाने के लिए यहाँ Click करें 

Spread the love

One thought on “Sanchore me hadsa – स्कार्पियो और बाइक की टक्कर 2 की मौत , दोनों मजदूर थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *