बंद पड़े निजी अस्पताल में लगी आग बड़ा हादसा टला : बाड़मेर

बंद पड़े निजी अस्पताल में लगी आग बड़ा हादसा टला , बाड़मेर

बाड़मेर शहर में बंद पड़े एक निजी अस्पताल में आग लग गयी | आग नेहरु नगर के खत्री हॉस्पिटल बाड़मेर की तीसरी मंजिल में एकदम से ही लग गयी | आग से आस-पास के मौहल्ले में अशांति फ़ैल गयी | घटना की जानकारी मिलने पर नगर परिषद एवं सिविल डिफेन्स की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची | पहुचने के बाद सेना के जवान ने फायरमैन के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयत्न किया काफी मशक्कत के बाद करीब घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया |

सुचना मिलने पर विधायक मेवाराम जैन , SDM समुद्र सिंह भाटी , BJP नेत्री डॉक्टर प्रियंका चौधरी , कोतवाल गंगाराम और पुलिस टीम और प्रशासन मौके पर पंहुचा | आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है |

बाड़मेर शहर के नेहरु नगर में प्राइवेट हॉस्पिटल जो पिछले करीब 1 साल से बंद पड़ा हुआ है | बंद पड़े इस हॉस्पिटल में पढने वाले बच्चे रहते थे | गनीमत इस बात की रही की जिस समय आग लगी उस समय बच्चे स्कूल गये हुए थे | जिससे कोई हताहत नहीं हुई और एक हादसा टल गया | घटना मंगलवार सुबह 9 बजे के आस-पास की है जहा अचानक तीसरी मंजिल में आग लग गयी | आग लगने से काफी धुआ फैलने लगा और आग आगे से पीछे तक के एरिये में फैल गयी | हालाँकि सबसे ऊपर वाले फ्लोर में कोई भी मौजूद नहीं था | काफी धुआ फैल गया जिससे आस-पास माहौल में अफरा तफरी मच गयी | आग लगने की खबर मिलने पर नगर परिषद और सिविल डिफेंस की फायरबिग्रेड पहुंची। वही एक सेना का जवान जो पास से जा रहा था जो आग को देख फायरमैन के साथ मिलकर आग बुझाने लगा | हालाँकि आग पर कड़ी मेहनत के बाद 1 घंटे के बाद काबू पाया गया |

SDM समुद्र सिंह बहती ने बताया की नेहरु नगर में यह खत्री हॉस्पिटल काफी समय से बंद पड़ा हुआ था | आग लगने की कोई ठोस वजह मालूम नहीं पड़ी है | आग लगने के कारण को पता लगाने की कोशिश की जा रही है |

यह भी पढ़े – बिज़नेसमैन पति ने पत्नी का गला रेत कर की हत्या : मामला अजमेर

घटना पर पहुची 5 फायर ब्रिगेड 

घटना की सुचना मिलते ही मौके पर 5 फायरब्रिगेड पहुच गयी | जिसमे से 4 नगर परिषद् और एक सिविल डिफेंस की थी | मौके पर पहुचते ही फायरमैन ने सीढी लगायी और ऊपर चढ़ कर खिड़की को तोडा और आग बुझाने लगा | आग बुझाने की यह कोशिश करीब एक से डेढ़ घंटे तक चली | जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया | घटना स्थल पर पहुची पुलिस टीम द्वारा जमा हुई भीड़ को संभला और बिल्डिंग से दूर किया |

बंद पड़े निजी अस्पताल में लगी आग

आग फेलने से काफी धुआ उड़ने लगा था जिससे दूर-दूर तक दिखाई देने लगा था | आग लगने के बाद अस्पताल के आगे काफी मात्रा में लोग जमा हो चुके थे | घटनास्थल के पास ओवरब्रिज है और आग की लपटे और धुआ भी दिखाई दे रहा था जिससे वहा खड़े लोगो ने विडिओ भी बनाये और फोटो भी खीचे |

सेना के जवान की बहादुरी

आग लगने के बाद वहा से गुजर रहे सेना के जवान ने भी फायरमैन के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयत्न किया काफी मशक्कत के बाद करीब घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया | आग बुझने के बाद वहा खड़े लोगो ने जवान का शुक्रियादा किया और भारत माता की जय के जयकारे भी लगाये |

 और अधिक न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *