Sanchore में भीमराव अम्बेडकर की 132वी जयंती पर निकाली भव्य रैली

Sanchore : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सेवा समिति ने 132 वीं जयंती के कार्यक्रम से पहले महंत गणेश नाथ महाराज के सानिध्य में एक भव्य रैली का आयोजन किया | इस रैली में राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई भी मौजूद थे | पंचायत समिति सभागार के सामने से रैली शुरू हुई जिसे राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Sanchore में भीमराव अम्बेडकर की 132वी जयंती पर निकाली भव्य रैली

रैली का मार्ग नाबरिया सर्कल , नगर पालिका , मेहता हॉस्पिटल , हाड़ेचा बस स्टेशन , चौधरी धर्मशाला , विवेकानंद सर्कल से पुरानी एसबीआई बैंक के सामने से गुजरता हुआ जारी रहा और अंततः अंबेडकर सर्कल पर पहुंचा | यहां , राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई , महंत गणेश नाथ महाराज , भाजपा नेता दानाराम चौधरी ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

इसके बाद रैली मुख्य चौराहे से होकर एलआईसी सर्कल तक पहुंचते हुए बी ढाणी स्थित अंबेडकर उद्यान तक पहुंची। रैली के मार्ग में , समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा पुष्प वर्षा की गई थी | जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया |

उसके बाद दोपहर को , एक जन सभा का आयोजन किया गया | इस सभा में कई वक्ताओं ने भाषण भी दिए |

Read Also –  Sanchore में 14 अप्रैल बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर जारी होंगे प्रतियोगिताओ के परिणाम , प्रतियोगिता के शुभारम्भ में कुल 64 छात्रों ने लिया भाग 

 Sanchore में 14 अप्रैल बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर जारी होंगे प्रतियोगिताओ के परिणाम , प्रतियोगिता के शुभारम्भ में कुल 64 छात्रों ने लिया भाग 

Sanchore : बाबा साहब अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को आयोजित सभी प्रतियोगिताओ के परिणाम जारी किये जायेंगे | भीम सप्ताह के तहत प्रतियोगिता की शुरुवात हो चुकी है | जिसमे कुल 64 छात्रों ने भाग लिया है | परिणाम बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती के दिन जारी किये जायेंगे ….Read More

 

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर

भीमराव अम्बेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) भारत के एक महान सामाजिक नेता थे। उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महु नगर में हुआ था। भीमराव अम्बेडकर का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था उनके पिता रामजी माल्या थे जो महार जाति से थे। भीमराव अम्बेडकर ने अपनी शिक्षा से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और संवैधानिक विशेषज्ञ के रूप में भारतीय इतिहास में अपनी अमूल्य योगदान दिए।

भीमराव अम्बेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण किया और उसके लिए उन्हें “संविधान निर्माता” के रूप में जाना जाता है। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अनुसूचित जातियों के अधिकारों की रक्षा की और उन्हें समाज के मुख्य धार्मिक और सामाजिक संरचनाओं से जोड़ने के लिए काम किया। उन्होंने अपनी जीवनकाल में कई बहुमुखी विषयों पर लेख लिखे और उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय भी स्थापित किया गया। उन्होंने विभिन्न विषयों पर कई पुस्तकें लिखीं |

इसमें ये रहे मौजूद –

इस अवसर पर , डॉ सुरेश सागर ( अंबेडकर सेवा समिति अध्यक्ष ) , अमरा राम माली ( स्मृति वन अध्यक्ष  ) ,  पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी , अमरा राम देवासी , बीरबल बिश्नोई , हरचंद पुरोहित , पूर्व प्रधान शमशेर अली , छगन मेघवाल , मसरा राम गर्ग , नेमीचंद खोरवाल , रमेश बोस , केशा राम मेहरा ( समिति के पूर्व अध्यक्ष ) , नायब तहसीलदार वेरसी राम मेघवाल , ओम प्रकाश माली , राजेंद्र हिंगड़ा , मोड़ा राम , पारस लोहार ( लोहार समाज अध्यक्ष ) और जालम सिंह जैसे अन्य लोग मौजूद रहे |

 

ABOUT SANCHORE DISTRICT / SANCHORE PIN CODE – CLICK HERE

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “Sanchore में भीमराव अम्बेडकर की 132वी जयंती पर निकाली भव्य रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *