नगर पालिका की लापरवाही : जगह-जगह गड्ढे होने से आमजन परेशान

नगर पालिका की लापरवाही सांचौर में जगह-जगह गड्ढे होने से आमजन परेशान , पालिका के अधिकारियो का कोई ध्यान नहीं

सांचौर  क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे होने से आमजन परेशान है खासकर वाहनों वाले जिनके वाहन गड्ढो में धंस जाते है और कई जगह पर गड्ढो में पानी भर जाता है जिससे पैदल चलने वाले लोगो को परेशानी होती है | नगरपालिका के द्वारा इन टूटी सडको और गड्ढो पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है | इन्हें नजरंदाज किया जा रहा है लेकिन नगर पालिका की लापरवाही आमजन को बहुत परेशान कर रही है | आएदिन लोगो के वाहन इन गड्ढो में धंस जाते है | जिन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है | हालाँकि इन परेशानियों को लेकर कई बार इसकी शिकायत नगरपालिका में की गयी लेकिन अधिकारियो के द्वारा इस पर कोई विशेष ध्यान नहीं गया | ये समस्या ज्यो की त्यों ही पड़ी है | जिनका निवारण अभी तक नहीं हुआ है |

यह दिखाई गयी तस्वीर सांचोर के रानिवाडा रोड चार रास्ता की है जहा पानी की निकासी के लिए बनायीं गयी नाली को सडक से लगभग ढाई तीन फीट तक खोदा गया था जो एक गड्ढे की तरह वेसे ही पड़ा है | जो पूरी तरह खुला है जिस पर कोई जाली या पत्थर ढका हुआ नहीं है जिसमे एक गाडी का पहिया धंस गया है जिससे वाहन चालक परेशान है और दूसरी तरफ सडक के बीच ज्यादा देर वाहन खड़ा रहने से ट्राफिक भी जाम हो जाता है | इन गड्ढो की वजह से कई बार बाइक चालक गिर जाते है और वे चोटिल भी हो जाते है |

इसी तरह कुछ दिन पहले भी एक ट्रक का टायर गड्ढे में फंस गया जिससे काफी समय तक ट्राफिक जाम रहा | इसके बाद शनिवार को एक pick-up गाड़ी जिसमे हरा चारा भरा था उसका भी पहिया गड्ढे में धंस गया काफी मशक्कत के बाद जब टायर नहीं निकला तो आखिर क्रेन की मदद लेनी पड़ी उसके बाद पहिया बाहर निकल पाया | और उसके बाद यह शिफ्ट गाडी जो गड्ढे का शिकार हो गयी | सांचोर में चार रास्ता रानीवाडा रोड पर बने इन गड्ढो से काफी लोग परेशान है जिनमे से कई लोगो ने शिकायत की लेकिन पालिका द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया | जिनकी स्थिति पहले जैसी ही बरक़रार है | मार्ग पर स्थित दुकानदार ने बताया की आम तौर पर रोजाना कम से कम 3-4 बाइक वाले इन गड्ढो की वजह से गिर कर जख्मी हो जाते है | दुकानदार ने बताया की इस तरह हो रही घटनाओ को लेकर पालिका को अवगत कराया गया लेकिन नगरपालिका सांचोर द्वारा इसे नजरंदाज कर दिया गया |

इस पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश एच सेठ का बयान – शहर के Main चार रास्ते पर नाली का ढक्कन खुला है। जिसके कारण अगर हादसे हो रहे है तो आज ही नगर पालिका के कार्मिकों को भेज कर ठीक करवा दिया जाएगा।

 

और अधिक सांचौर से जुड़ी न्यूज़ जानने के लिए यहां क्लिक करें   

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “नगर पालिका की लापरवाही : जगह-जगह गड्ढे होने से आमजन परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *