Bajrang Dal ( बजरंग दल ) Sanchore के कार्यकर्ताओ का राष्ट्रपति के नाम पत्र

Bajrang Dal ( बजरंग दल )  को बताया आतंकी संगठन

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने एक घोषणा पत्र जारी किया था | इस घोषणा पत्र में , कांग्रेस ने राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल की आतंकवादी संगठनों से तुलना की | जिसके चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश जताया गया | जिसमे उन्होंने मिलकर राष्ट्रपति के नाम एक पत्र भेजा |

Bajrang Dal ( बजरंग दल ) Sanchore के कार्यकर्ताओ का राष्ट्रपति के नाम पत्र , बजरंग दल की आतंकी संगठन से तुलना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने जताया विरोध

इस पत्र के बाद , सांचौर में Bajrang Dal के कुछ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इस पत्र के विरोध में अपनी राय जाहिर की |

जिसमे बताया गया कि पीएफआई एक राष्ट्र विरोधी आतंकी संगठन है | इस संगठन की गतिविधियों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और अन्य आतंकी संगठनों का सम्मिलन शामिल होता है | इस संगठन से जुड़े लोगों का मुख्य ध्येय होता है कि वे देश के सुरक्षा और एकता को खतरे में डालें | देश में कई बार माहौल ख़राब करने में PFI का नाम सामने आया | हालाँकि देश का लगभग कोई एसा नागरिक नहीं होगा जिसे  PFI  के बारे में पता नहीं हो | इस प्रकार के संगठनो के साथ बजरंग दल की तुलना करना गलत है |

इसी के विपरीत , बजरंग दल एक सेवा , सुरक्षा , संस्कार के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पित नौजवानों का संगठन है | यह संगठन समाज की सेवा करने के लिए समर्पित है और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है | बजरंग दल की गतिविधियों में बाल संस्कार केंद्र चलाना , सेवा बस्तियों में चिकित्सा , स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा को आधार बनाकर संस्कार शाला का संचालन करना है। इस संगठन के सदस्यों का मुख्य उद्देश्य होता है समाज के लोगों की मदद करना और उनकी सम्रद्धि में सहायक बनना |

Bajrang Dal ( बजरंग दल )

बजरंग दल एक हिंदू संगठन है जो भारत में सक्रिय है | यह संगठन हिंदू राष्ट्रवाद के लक्ष्य को प्रतिनिधित्व करता है और अपने सदस्यों के बीच धर्म , संस्कृति और राष्ट्रीय भावनाओं को बढ़ाता है | बजरंग दल का स्थापना मध्य प्रदेश में 1984 में हुई | इस संगठन का नाम हनुमान जी के एक नाम “बजरंगबली” पर रखा गया है |

बजरंग दल अपने सदस्यों के बीच फर्क नहीं करता है जिससे सभी हिंदू लोग इसके सदस्य बन सकते हैं | बजरंग दल के सदस्य धर्म के प्रति बहुत विश्वास रखते हैं और इस संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को समृद्ध और शक्तिशाली बनाना है | इसके सदस्य धर्म और संस्कृति के लिए जागरूकता फैलाते हैं और अन्य समुदायों को इनकी संस्कृति और धर्म से परिचित कराने का प्रयास करते हैं |

बजरंग दल एक स्वयंसेवी संगठन है जो अपने समाज के लोगों की सेवा करने के लिए काम करता है | इस संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के विकास के लिए काम करना है | बजरंग दल के सदस्यों का मानना है कि समाज के विकास के लिए सेवा करना अच्छा कर्म है |

बजरंग दल के सदस्य न केवल रक्तदान करते हैं , बल्कि वे अस्पतालों और निराश्रित लोगों की सेवा भी करते हैं | इस सेवा के माध्यम से वे अस्पताल में भर्ती रोगियों की देखभाल करते हैं और उन्हें सहायता प्रदान करते हैं | वे निराश्रित लोगों के पास जाकर उन्हें भोजन , वस्त्र और अन्य आवश्यकताओं की सहायता प्रदान करते हैं | साथ ही , बजरंग दल के सदस्य बाल संस्कार केंद्र चलाते हैं , सेवा बस्तियों में चिकित्सा , स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा को आधार बनाकर संस्कार शाला का संचालन करते हैं |

नानजी सिंह , सांवला राम , जोर सिंह , बलवंत कुमार , भरत कुमार , अभिषेक , दिनेश सुथार और भवानी सिंह जैसे अन्य लोग इस दौरान मौजूद रहे |

 

 

 For More Updates Click Here – sanchorenews.in 

 

Read Also – Sanchore : मुख्यमंत्री के नाम SDM को महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का ज्ञापन , ज्ञापन में बताया कि मांगो के लिए अनिश्चितकाल हड़ताल की जाएगी

Sanchore : मुख्यमंत्री के नाम SDM को महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का ज्ञापन
महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन

Sanchore : – मुमताज खान ( ब्लॉक अध्यक्ष ) ने बताया कि संघ के द्वारा पिछले कई महीनों से हम अपनी वाजिब मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं , लेकिन सरकार अपनी हठ पर अड़ी हुई है , मांगो को पूरा नही कर रही है | उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग है कि महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को पब्लिक हेल्थ नर्स ऑफिसर नामित कर उनके ग्रेड को बढ़ाया जाए , साथ ही महिला स्वास्थ्य दर्शिकाओं के ग्रेड को बढ़ाकर उन्हें सीनियर सर्कल हेल्थ ऑफिसर नामित करना चाहिए ……Continue Reading…..

 

Spread the love